{"_id":"5cb07dc1bdec2214577e8945","slug":"know-about-what-happen-when-you-have-been-single","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिंगल लोगों को इन बातों से ज्यादा होती है चिढ़, आपके भी दोस्त करते हैं ऐसा?","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
सिंगल लोगों को इन बातों से ज्यादा होती है चिढ़, आपके भी दोस्त करते हैं ऐसा?
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Fri, 12 Apr 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक वक्त तक सभी सिंगल रहते हैं। अकेले रहने में कोई गलत बात नहीं है और न ही यह आपकी किसी कमजोरी को दर्शाता है। ऐसे बहुत से लोग हैं जो अकेला रहना बहुत पसंद करते हैं और इसे एंजॉय भी करते हैं। लेकिन सिंगल रहने के दौरान कई चीजें होती हैं जिससे आपको चिढ़ हो सकती है। इसलिए आपको बताने जा रहे हैं कि वो कौन सी चीजें हैं जिनकी वजह से सिंगल लोग बहुत ज्यादा चिढ़ जाते हैं और परेशान रहते हैं।
2 of 5
आपकी जिंदगी में दूसरों को ज्यादा रहती है दिलचस्पी
आप सिंगल है इससे आपको कोई परेशानी नहीं है और न ही इससे आपके जीवन में कोई फर्क पड़ता है। पर आप इस बात से जरूर चिढ़ जाते हैं जब दूसरे लोग आपकी निजी जिंदगी को लेकर आपस में बात करते हैं। इसके अलावा अगर आपको मौजूदा वक्त में डेटिंग को लेकर भले ही कोई दिलचस्पी न हो लेकिन आपको कुछ ऐसे लोग मिल जाते हैं जो आपको बेफिजूल डेटिंग सलाह देते रहते हैं।
3 of 5
किसी अनजाने के साथ जोड़ी बनाने की कोशिश
आपके जीवन में कई ऐसे दोस्त होते हैं जिन्हें आप बहुत पसंद करते हैं। लेकिन कभी-कभी वो आपके चिड़चिड़ापन की वजह बन जाते हैं जब आपकी रोमांटिक जिंदगी में दखलअंदाजी करने लगते हैं। उन्हें लगता है कि वो बस आपकी मदद कर रहे हैं। लेकिन आप इन सब सलाहों से चिढ़ने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इसके अलावा सिंगल रहने पर अपने आप पर आपको कभी तरस नहीं आता है। मगर कुछ लोगों को आपके इस हाल पर दुख होता है और इसे बदकिस्मती समझते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अजीब बर्ताव करते हैं दोस्त
आपके आसपास के जो दोस्त रिलेशनशिप में हैं वो आपसे अजीब बर्ताव करते हैं। साथ ही वह इस बात का एहसास भी कराते हैं कि आप वो काम नहीं कर सकते हैं जो कपल्स करते हैं। इसके अलावा आपके दोस्तों को लगता है कि आप हर वक्त पार्टनर की खोज में लगे रहते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि आप जिससे बात कर रहे हैं उनसे फ्लर्ट कर रहे हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।