Karwa Chauth 2023 Celebration Ideas : इस वर्ष 1 नवंबर 2023 को करवा चौथ का पर्व है। करवा चौथ सुहागिनों का महत्वपूर्ण पर्व है। करवा चौथ के मौके पर विवाहित स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ उपवास रखती हैं। करवा चौथ के उपवास निर्जला रहा जाता है। शाम में पूजा करके पति का चेहरा देखकर उपवास खोला जाता है। कई जगहों पर विवाहित स्त्रियों के अलावा जिन लड़कियों की शादी तय हो गई है, वह अपने होने वाले पति के लिए उपवास रखती हैं। करवा चौथ के लिए अधिकतर कपल उत्साहित होते हैं। दिनभर कितने भी व्यस्त क्यों न हो, शाम में वक्त निकालकर समय पर घर पहुंच जाते हैं ताकि मिलकर करवा चौथ की पूजा में शामिल हो सकें।
Karwa Chauth 2023: पत्नी से हैं दूर तो ऐसे मनाएं करवा चौथ, ऑनलाइन भेज सकते हैं तोहफे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 01 Nov 2023 10:15 AM IST
सार
अगर इस करवा चौथ आपको दफ्तर से छुट्टी नहीं मिल पा रही है और आप अपने जीवनसाथी से दूर हैं या जो जिन्होंने अपने मंगेतर के लिए व्रत रखा है और करवा चौथ पर उनसे मिल नहीं सकते, वह लोग कुछ तरीके अपनाकर करवा चौथ को खास तरीके से मना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन