फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2021 Gift: करवा चौथ पर पत्नी को जरूर दें ये चार गिफ्ट्स, रिश्ते में आएगी मिठास

Fri, 22 Oct 2021 12:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 22 Oct 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2021 Gift idea four gift for karwa chauth
करवा चौथ के गिफ्ट - फोटो : istock

हर साल की तरह इस साल भी करवा चौथ का इंतजार लगभग खत्म होने को है, क्योंकि इस साल ये पर्व 24 अक्टूबर रविवार के दिन मनाया जाएगा। जहां एक तरफ हिंदू धर्म में इस करवा चौथ को काफी माना जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ ये त्योहार पति-पत्नी के बीच के अटूट प्रेम को दर्शाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। मतलब पूरे दिन बिना खाए-पिए वो इस व्रत को करती हैं और रात को चंद्रमा की पूजा करने के बाद ही वो अपना व्रत खोलती हैं। ये व्रत पतियों की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। वहीं, इस दिन पति भी अपनी पत्नी का पूरा ख्याल रखते हैं और उन्हें कई उपहार देते हैं, ताकि वे इस दिन खास महसूस कर सके। अगर आप भी अपनी पत्नी को इस करवा चौथ कोई गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, लेकिन उलझन में हैं कि क्या उपहार दें? तो चलिए हम आपको कुछ गिफ्ट्स के बारे में बताते हैं।

Karwa Chauth 2021 Gift idea four gift for karwa chauth
करवा चौथ के गिफ्ट - फोटो : istock

जरूरत का सामान

  • आप अपनी पत्नी को वैसे तो कई गिफ्ट देते ही होंगे, लेकिन इस करवा चौथ आप चाहें तो उन्हें उनकी जरूरत का सामान गिफ्ट कर सकते हैं और यकीन मानिएगा ये पाकर आपकी पत्नी काफी खुश होगी। बस आपको किसी बहाने से उनकी जरूरत को जानना है और फिर उनके लिए वो गिफ्ट ले आना है।
Karwa Chauth 2021 Gift idea four gift for karwa chauth
करवा चौथ के गिफ्ट - फोटो : istock

ज्वेलरी

  • इस करवा चौथ के मौके पर आप अपनी पत्नी को ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। आप अपनी सहूलियत के हिसाब से चांदी, सोने या फिर डायमंड की ज्वेलरी अपनी पत्नी को गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें आप पेडेंट, नेकलेस, रिंग, पायल, हाथ के कंगन आदि गिफ्ट कर सकते हैं। आपका ये गिफ्ट देखकर आपकी पत्नी काफी खुश होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2021 Gift idea four gift for karwa chauth
करवा चौथ के गिफ्ट - फोटो : istock

बैग और घड़ी

  • महिलाओं को जिस तरह न्यू ड्रेस कैरी करने का शौक होता है। ठीक वैसे ही उन्हें डिजाइनर बैग और घड़ी पहनने का भी शौक होता है। आप अपनी पत्नी को एक डिजाइनर बैग और साथ में एक स्टाइलिश और ट्रेंडी घड़ी गिफ्ट कर सकते हैं। इसे पाकर वो काफी खुश होंगी।
विज्ञापन
Karwa Chauth 2021 Gift idea four gift for karwa chauth
करवा चौथ के गिफ्ट - फोटो : istock

अच्छी ड्रेस

  • महिलाओं को कपड़ों का और खासतौर पर न्यू और ट्रेंडी ड्रेसेज का काफी शौक होता है। ऐसे में आप अपनी पत्नी को एक साड़ी, सूट, कोई ट्रेंडी ड्रेस, वन पीस, टू पीस या उनकी पसंद के हिसाब से कोई भी ड्रेस उपहार स्वरुप दे सकते हैं और देखिएगा ऐसा करने से आपकी पत्नी काफी स्पेशल फील करेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed