कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार करीब आ गया है। इस साल जन्माष्टमी को 23 अगस्त को मनाई जाएगी। हालांकि लोगों में इस बात को लेकर थोड़ी उलझन जरूर है कि कृष्ण जन्माष्टमी 23 अगस्त को मनाई जाए या फिर 24 अगस्त को। श्री कृष्ण ने अपने जीवन में हर रिश्ते को बहुत ईमानदारी से निभाया है। आइए जानते हैं ऐसी पांच बातें जिसे खुशहाल जीवन के लिए हर मर्द को भगवान श्री कृष्ण से जरूर सीखनी चाहिए।
जिस पुरुष ने श्री कृष्ण से सीखीं ये 5 बातें, जीवन में होगी खुशियों की भरमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सच्चा प्यार
वृंदावन में राधा के साथ कई ऐसी गोपियां थीं जो श्री कृष्ण से बेहद प्यार करती थीं। भगवान कृष्ण उन सभी गोपियों का सम्मान करते थे, लेकिन राधा के प्रति उनका प्यार उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। आज के प्रेमियों को श्री कृष्ण के प्यार और प्रेमिकाओं के प्रति सम्मान से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
गुरू के प्रति आदर
भगवान विष्णु का अवतार होने के बावजूद कृष्ण भगवान के मन में अपने गुरुओं के लिए हमेशा बहुत सम्मान रहा। अवतार रूप में वह जिस भी संत से मिले उन्होंने उन्हें पूरा सम्मान दिया।
माता-पिता
भले ही श्री कृष्ण देवकी और वासुदेव के पुत्र कहलाते हैं, लेकिन उनका पालन-पोषण यशोदा और नंद ने किया था। बावजूद इसके भगवान कृष्ण ने अपनी दोनों मांओं देवकी- यशोदा को अपने जीवन में बराबर का स्थान दिया।दोनों के प्रति अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाया।अपने इस स्वभाव से कृष्ण ने दुनिया को सिखाया कि हमारे जीवन में मां-बाप का स्थान सबसे ऊंचा होना चाहिए। हर व्यक्ति को अपना जीवन अपने माता-पिता की सेवा में समर्पित कर देना चाहिए।
दोस्ती
भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की दोस्ती के किस्से हर बच्चा बचपन से सुनता आया है।उनकी दोस्ती को देखकर हर व्यक्ति को अपने रिश्ते की कद्र करना और दोस्तों के लिए कुछ भी कर गुजरने का जजबा देखने को मिलता है। इसके अलावा भगवान कृष्ण ने अपने हर रिश्ते को ऊंच-नीच, अमीरी-गरीबी, छोटे-बड़े की पाबंदियों से हमेशा दूर रखा है।