फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Women Day 2019 भारत की पहली महिला फौजी, जो घर से लेकर स्कूल तक में करती थी शरारतें

Wed, 06 Mar 2019 03:40 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Wed, 06 Mar 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
International Womens Day 2019 priya jhingan first lady in indian army
priya jhingan

आज के समय में महिलाएं अपने परिवार की जिम्मदेारियों और बच्चों की परवरिश के अलावा वो हर जोखिम उठाने को तैयार हैं। जिन जोखिमों को पुरुष झेलते हैं। समाज में इस बेहतरीन बदलाव का श्रेय उन महिलाओं को देना चाहिए। जिन्होंने समाज में आगे बढ़कर इस सोच के लिए जमीन तैयार की। इन्हीं में से एक हैं प्रियां झिंगन। आइए जानते हैं प्रिया झिंगन कैसे महिलाओं के लिए प्रेरणादायी बनीं।

International Womens Day 2019 priya jhingan first lady in indian army
priya jhingan

हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में प्रियां झिंगन का जन्म हुआ था। प्रिया के पिता एक पुलिस अफसर थे। इस कारण घर में बहुत सख्त अनुशासन था। इन सबके बावजूद प्रिया खूब शरारतेें करती थीं। प्रिया सिर्फ घर पर ही नहीं स्कूलों में खूब शरारत करती थीं। प्रिया झिंगन ने लोरेटो कॉन्वेंट तारा स्कूल से पढ़ाई की। प्रिया स्कूल भर में अपनी चंचलता के चलते चर्चित रहती थीं।

International Womens Day 2019 priya jhingan first lady in indian army
priya jhingan

स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रिया ने लॉ में एडमिशन ले लिया। जब वह अपनी ग्रेजुएशन के थर्ड इयर में थी तब उनका बेचैन होना शुरू हो गया। फौजी बनने का ख्याल अक्सर उनके जेहन में आता रहता। उन्हीं दिनों एक अखबार पढ़ते हुए उन्होंने भारतीय सेना की तरफ से जारी एक इश्तेहार देखा। इस इश्तेहार में सिर्फ पुरुषों की भर्ती की बात लिखी गई थी। सेना में महिलाओं की भर्ती न होने पर उन्होंने चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ को चिट्ठी लिखी और महिलाओं के सेना में न होने से जुड़े सवाल पूछे। पत्र का जवाब सेना प्रमुख की ओर से तीन हफ्ते बाद आया  जिसमें लिखा था कि बहुत जल्द ही भारतीय सेना में महिलाओं की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Womens Day 2019 priya jhingan first lady in indian army
priya jhingan

एक साल गुजर जाने के बाद भी जब कोई भर्ती नहीं आई तो प्रिया ने पिता के कहने पर हाई कोर्ट में प्रशिक्षु के तौर पर दाखिला ले लिया। इसी बीच अखबार में छपे एक इश्तेहार पर प्रिया की नजर पड़ी जिसमें महिलाओं की सेना में भर्ती से जुड़ी जानकारी थी। यहां भी मुश्किल ये थी कि लॉ कर चुकी महिलाओं के लिए केवल दो सीटें खाली थीं। लेकिन प्रिया को अपनी काबिलियित पर पूरा भरोसा था। आखिरकार प्रिया का इंतजार खत्म हुआ और चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में जाने वाली पहली कैडेट बन गईं। इसी के साथ प्रिया भारतीय सेना में भर्ती होने वाली पहली महिला बन गईं। 

विज्ञापन
International Womens Day 2019 priya jhingan first lady in indian army
priya jhingan

प्रिया को मार्च 1993 में जज एडवोकेट जनरल के दफ्तर में तैनात किया गया। सेना में भर्ती होने पर पहली महिला होने के लिहाज़ से उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जवान अन्य अफसरों को सलाम करते थे, लेकिन प्रिय को नहीं। उनमें एक महिला अफसर को अपना सीनियर मानने में संकोच था। उस समय में महिलाओं के लिए अलग से शौचालय भी नहीं बने हुए थे। लेकिन धीरे-धीरे प्रिया ने अपनी बुद्धिमत्ता से सामने आने वाली हर मुश्किल का हल निकाल लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed