Baby Names Inspired By Freedom Fighters: आजादी की लड़ाई में कई वीर जवानों और सेनानियों ने हिस्सा लिया। कई भारतीयों ने अपनी जान कुर्बान कर दी। तब जाकर 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ और वर्ष 2025 में भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारत की नई पीढ़ी को देशभक्ति और देशप्रेम का पाठ पढ़ाना चाहिए ताकि वो भी स्वतंत्रता संग्राम के कई वीर सपूतों और वीरांगनाओं जैसे साहसी बनें। इन वीर सपूतों और वीरांगनाओं के नाम आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं।
Independence Day 2025 Baby Names: स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरित बच्चों के नाम, जो हैं देशभक्ति की मिसाल
Independence Day 2025: अगर आप अपने बच्चे के लिए ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो भारतीय संस्कृति से जुड़ा हो और गर्व का एहसास दिलाए, तो यहां हम आपके लिए स्वतंत्रता संग्राम से प्रेरित यूनिक और मॉडर्न बच्चों के नाम दिए जा रहे हैं।
बेटों के लिए वीर सपूतों के नाम
भगत
ये नाम शहीद भगत सिंह से प्रेरित नाम है। इस नाम का अर्थ भक्त या समर्पित है।
आजाद
भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए चंद्रशेखर आजाद ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। बेटे को उनके जैसा बेखौफ बनाने के लिए आजाद नाम दिया जा सकता है। नाम का अर्थ है स्वतंत्र।
विवेक
स्वामी विवेकानंद के विवेकशील विचारों से जुड़ा ये नाम सुंदर है। विवेक का अर्थ है सही और गलत में अंतर करने की क्षमता।
सुभाष
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तरह साहसी बनाना चाहते हैं तो बेटे को सुभाष नाम भी दे सकते हैं।
राजगुरु
आजादी के लिए राजगुरु ने शहादत को अपना लिया था। शिवराम राजगुरु के नाम बेटे को राजगुरु नाम दे सकते हैं।
तिलक
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का नाम इतिहास में दर्ज है। उनके नाम पर बेटे को तिलक नाम दे सकते हैं।
खिलाश
खिलाश खिल और आशा से बना है, इसका अर्थ है नई उम्मीद का प्रतीक।
बेटी के लिए नाम
रानी
1857 की क्रांति में शामिल झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के साहस की गाथा युगों-युगों तक याद रखी जाएगी। बेटी के लिए रानी नाम न सिर्फ लक्ष्मी बाई से प्रेरित है, बल्कि इसका अर्थ भी शानदार है।
सरोजिनी
भारत की नाइटेंगल या कोकिला कही जाने वाली सरोजिनी नायडू जैसी प्रेरणादायी कवयित्री और नेता का नाम भी बेटी को दिया जा सकता है। उसे सरोजिनी कहकर पुकार सकते हैं।
उषा
उषा मेहता के नाम पर बेटी का नाम रख सकते हैं। ऊषा मेहता आज़ादी की गुप्त आवाज बनी थीं।
अरुणा
अरुणा शब्द का अर्थ भोर या सुबह की लाली है। ये नाम अरुणा आसफ अली की तरह जोश से भरपूर होगा।
इंदिरा
इंदिरा गांधी से प्रेरित ये नाम नेतृत्व का प्रतीक है।
प्रीतिलता
भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों में एक नाम प्रीतिलता वादेदार का है। उनके साहस और बलिदान को याद रखते हुए प्रीतिलता नाम दिया जा सकता है।