जब बात रिश्ता खत्म करने की आती है तब लोग किसी न किसी तरीके से उस बात का इशारा दे देते हैं। कई बार हम इस इशारे को पहचान नहीं पाते हैं और खुद को दोषी समझने लगते हैं। हमें लगता है जो भी हुआ है वह सब हमारी वजह से हुआ है। लेकिन ऐसा नहीं है मसला कुछ और ही होता है। अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड भी करने लगे यह हरकते तो समझ लीजिए आपका ब्रेकअप होने वाला है। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये बातें।
अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड भी करता है ये हरकतें तो समझ लीजिए होने वाला है आपका ब्रेकअप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपके साथी वादे कर तो लेते हैं लेकिन जब निभाने की बात आए तो तब वह अपनी बातों पर अमल नहीं करते हैं। अगर ऐसा सिर्फ एक बार नहीं कई बार हुआ हो तो समझ लीजिए की यह उनकी आदत बन गई है। अगर वह आपसे कहते हैं कि वह आपको कहीं घूमाने लेकर जाएंगे , लेकिन जब घूमने का मौका आता है तब वह आपका फोन नहीं उठाते या फिर किसी काम का बहाना बना लेते हैं तो यकीन मानिए यह एक इशारा है उनके इरादो का।
दोस्तों से नहीं मिलवाना
अधिकतर पुरुषों अपने रिश्ते के बारे में बात करना पंसद नहीं करते हैं। अगर वह कहीं जाने से पहले हमेशा आपसे यह सवाल करते हैं कि तुम ठीक हो , क्या तुम मेरे साथ चल सकती हो तो चलो वरना रहने दो।वह ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि वह नहीं चाहते कि आप उनके किसी भी दोस्त के करीब हो जाएं।
अपने साथी को परखने के लिए यह जानना जरूरी है कि आपके पार्टनर आपको तवज्जो देते हैं या नहीं। अगर वह हर समय सिर्फ अपने ही दोस्तों का गुणगान गाते रहें और इसके बाद भी आपको ही उल्टा कहे। इस स्थिति को कहते हैं राह टेढ़ी करना। यह उनकी उस मंशा का बस एक छोटा सा नमूना है जिसमें वह आपसे दूरी बनाना चाहते हैं। वह ऐसा इसलिए करते हैं ताकि आप उनसे परेशान होकर खुद ही रिश्ता खत्म कर दें।
अगर आपका साथी आपके साथ रहने के बावजूद भी किसी दूसरी लड़की के बारे में बात करें। उनका रवैय्या किसी लड़की के प्रति आपको अटपटा लगे तो समझ जाइए कि अब वह आपके साथ नहीं रहना चाहते है। इसलिए यह बेहतर होगा कि आप इस रिश्ते से खुद ही दूरी बना लें।