रिश्ते में छोटी-छोटी लड़ाइयां और हंसी-मजाक होते रहने चाहिए। इन हंसी-मजाक और लड़ाइयों से ही यह पता चलता है कि रिश्ता जींवत है। रिश्ते को नया और तरोताजा बनाने के लिए आपको अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ छोटी-छोटी शरारतें करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको यह भी पता चल जाएगा कि आपके ब्वॉयफ्रेंड आपके प्रति कितने सहज हैं। आइए जानते हैं ऐसे कौन -सी शरारतें हैं जो आप अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ कर सकती हैं।
ब्वॉयफ्रेंड के साथ करें ये शरारतें , रिश्ते में बढ़ने लगेगा प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्वॉयफ्रेंड दोस्त के साथ करें मस्ती
अक्सर ब्वॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को अपने दोस्तों से बात नहीं करने देते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह अपना फोन भी छिपा कर रखते हैं। ऐसे में आप उनका फोन चुपके से लेकर उनके किसी दोस्त को मैसेज कर सकती हैं। आप उनके दोस्त को कहें कि आप यानि आपका ब्वॉयफ्रेंड किसी परेशानी में है। यह सुनते ही शायद उनका दोस्त उनसे मिलने आ जाए। अब सोचिए जब दोनों का आमना-सामना होगा और यह बात पता चलेगी कि आपके ब्वॉयफ्रेंड तो बिल्कुल ठीक है तब कितना मजा आएगा।
बाथरुम ड्रामा के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा। इसके नाम से ही आपको समझ आ गया होगा कि मुद्दा क्या है। आप भी फिल्मों की तरह थोड़ा सा ड्रामा कर सकती हैं। आप बाथरुम जाएं और फिर जोर से चिल्ला कर कहें कि आप गिर गई है। जब वह आपको बाथरुम से लेने आएं तब उनके सामने इस तरह का नाटक करें कि आपके पैर में ज्यादा चोट आई है और आप चल नहीं पा रही हैं। यह सुनते ही आपके ब्वॉयफ्रेंड परेशान हो जाएंगे। लेकिन ऐसा करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि बाथरूम थोड़ा सा गीला हो , ताकि वह आप पर यकीन कर सकें।
ऐसी कोई चीज़ तो जरूर होगी जो आपके ब्वॉयफ्रेंड के लिए अजीज हो। आप उनकी सबसे पंसदीदा चीज़ को किसी बहाने से उनसे मांग लें। जब आपके ब्वॉयफ्रेंड आपको वह चीज दे दें तब उसके कुछ दिन बाद मौका देखकर उन्हें कहें कि आपसे उनकी पंसदीदा चीज कही खो गई है। इसके बाद आपके ब्वॉयफ्रेंड आप पर खूब गुस्सा करेंगे , शायद वह आपसे नाराज भी हो जाएं। लेकिन कुछ दिन तक यह मामला ऐसे ही बनाएं रखें और फिर एक दिन सही समय पर उन्हें बताएं कि आप सिर्फ मजाक कर रही थीं।
आप अपने ब्वॉयफ्रेंड के दोस्तों से फ्लर्टिंग कर सकती हैं। यकीन मानिए ऐसा करने से आपके ब्वॉयफ्रेंड में इर्ष्या और असुरक्षा की भावना पैदा होने लगेगी। ब्वॉयफ्रेंड के साथ शरारात करने का इससे अच्छा कोई दूसरा तरीका है ही नहीं। जब आप लगातार उनके दोस्तों से फ्लर्टिंग करने लगेंगी तब वह परेशान होने लगेंगे और उनका सारा ध्यान आपकी तरफ हो जाएगा। कुछ दिन ऐसे करते रहिए और एक दिन उन्हें बता दें कि आप उनके साथ सिर्फ मजाक कर रही थी।