फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यदि आपको सताती है पुराने पार्टनर की याद, इन 5 तरीकों से जीवन में बढ़ें आगे

Mon, 30 Nov 2020 05:07 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 30 Nov 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
if you miss your ex after breakup then use this 5 techniques
यादों की गुत्थी में न उलझें - फोटो : Social Media

किसी रिश्ते के खत्म होने के बाद भी दो लोगों के बीच कुछ शेष रह जाता है जो कि उन्हें आगे बढ़ने नहीं देता है। दो लोग जब लंबे समय तक एकदूसरे से प्रेम करते हैं, तो वे बहुत सारी यादों को जीवनदान दे रहे होते हैं। यही यादें अलगाव के बाद उनके लिए पीड़ा का कारण बन जाती हैं। कई बार एक व्यक्ति तो आगे बढ़ जाता है लेकिन दूसरा इन्हीं यादों की गुत्थी में उलझ जाता है। ऐसे समय में यादें उसे सुखद अनुभूति तो नहीं देती लेकिन सालती जरूर हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि इन यादों को पीछे छोड़ आगे बढ़ा जाए और खूबसूरत भविष्य का निर्माण किया जाए। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए किन तरीकों से आप भी अपने पुराने प्रेमी की यादों से छुटकारा पा सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 


 

 

 

 

if you miss your ex after breakup then use this 5 techniques
काम को दें समय - फोटो : Social media

काम में व्यस्त रहें
बहुत जरूरी है कि आप खाली न बैठें। जितना ज्यादा खुद को व्यस्त रख सकें, उतना ज्यादा व्यस्त रहें। दिमाग खाली रहेगा तो पुरानी बातें सोचेगा इसलिए अपने काम को अधिक समय दें। काम से प्रेम करें, अपनी कला के साथ अलग- अलग प्रयोग करें। काम के प्रति जुनून रखें सफलता अवश्य मिलेगी और सफलता का नशा चढ़ने पर आप सबकुछ भूल जाएंगे, सब बेहतर होने लगेगा। 

if you miss your ex after breakup then use this 5 techniques
प्रकृति के करीब जाएं - फोटो : Pixabay

हवा-पानी बदलें
यदि आपको बार-बार भूतपूर्व प्रेमी की याद सता रही है तो सबसे पहले अपने हवा -पानी को बदलें। थोड़े समय के लिए घूमने निकलें, प्रकृति के करीब जाएं, नदियों में पांव डालकर बैठें। पहाड़ों के करीब जाकर उनकी खूबसूरती को महसूस करने पर भी आपको अच्छा महसूस होगा। याद रखें कि इस बार आपको ऐसी किसी जगह पर नहीं जाना है, जहां आप अपने भूतपूर्व प्रेमी के साथ पहले जा चुके हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन
if you miss your ex after breakup then use this 5 techniques
सभी तस्वीरें डिलीट कर दें - फोटो : social media

सबकुछ मिटा दें
जब इंसान ही आपके जीवन में नहीं है तो प्रतिदिन उनकी यादों को कुरेदने से कुछ हासिल नहीं होगा। इसलिए अपने मोबाइल में से सभी तस्वीरें डिलीट कर दें, तोहफों को भी खुद के पास न रखें, सोशल मीडिया पर सभी जगह उन्हें ब्लॉक कर दें, उनके पुराने संदेशों को भी मिटा दें। ऐसा करके हम आपको नफरत करना नहीं सिखा रहे बल्कि आगे बढ़ने के लिए यह सब करना जरूरी है।

विज्ञापन
if you miss your ex after breakup then use this 5 techniques
खोया हुआ आत्मबल लौट आएगा - फोटो : pexels.com

वजह रखें याद
जब भी अचानक से आपका मन बैचेन हो जाए और आपको अपने भूतपूर्व प्रेमी की याद आने लगे तो याद करें कि वो कौनसी वजह है जिस वजह से अलगाव की स्थिति निर्मित हुई थी। यह वजह आपको कमजोर नहीं पड़ने देगी, आपके आत्मसम्मान को जीवित रखेगी। साथ ही आपका खोया हुआ आत्मबल भी लौट आएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed