किसी रिश्ते के खत्म होने के बाद भी दो लोगों के बीच कुछ शेष रह जाता है जो कि उन्हें आगे बढ़ने नहीं देता है। दो लोग जब लंबे समय तक एकदूसरे से प्रेम करते हैं, तो वे बहुत सारी यादों को जीवनदान दे रहे होते हैं। यही यादें अलगाव के बाद उनके लिए पीड़ा का कारण बन जाती हैं। कई बार एक व्यक्ति तो आगे बढ़ जाता है लेकिन दूसरा इन्हीं यादों की गुत्थी में उलझ जाता है। ऐसे समय में यादें उसे सुखद अनुभूति तो नहीं देती लेकिन सालती जरूर हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि इन यादों को पीछे छोड़ आगे बढ़ा जाए और खूबसूरत भविष्य का निर्माण किया जाए। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए किन तरीकों से आप भी अपने पुराने प्रेमी की यादों से छुटकारा पा सकते हैं।
2 of 6
काम को दें समय
- फोटो : Social media
काम में व्यस्त रहें
बहुत जरूरी है कि आप खाली न बैठें। जितना ज्यादा खुद को व्यस्त रख सकें, उतना ज्यादा व्यस्त रहें। दिमाग खाली रहेगा तो पुरानी बातें सोचेगा इसलिए अपने काम को अधिक समय दें। काम से प्रेम करें, अपनी कला के साथ अलग- अलग प्रयोग करें। काम के प्रति जुनून रखें सफलता अवश्य मिलेगी और सफलता का नशा चढ़ने पर आप सबकुछ भूल जाएंगे, सब बेहतर होने लगेगा।
3 of 6
प्रकृति के करीब जाएं
- फोटो : Pixabay
हवा-पानी बदलें
यदि आपको बार-बार भूतपूर्व प्रेमी की याद सता रही है तो सबसे पहले अपने हवा -पानी को बदलें। थोड़े समय के लिए घूमने निकलें, प्रकृति के करीब जाएं, नदियों में पांव डालकर बैठें। पहाड़ों के करीब जाकर उनकी खूबसूरती को महसूस करने पर भी आपको अच्छा महसूस होगा। याद रखें कि इस बार आपको ऐसी किसी जगह पर नहीं जाना है, जहां आप अपने भूतपूर्व प्रेमी के साथ पहले जा चुके हों।
4 of 6
सभी तस्वीरें डिलीट कर दें
- फोटो : social media
सबकुछ मिटा दें
जब इंसान ही आपके जीवन में नहीं है तो प्रतिदिन उनकी यादों को कुरेदने से कुछ हासिल नहीं होगा। इसलिए अपने मोबाइल में से सभी तस्वीरें डिलीट कर दें, तोहफों को भी खुद के पास न रखें, सोशल मीडिया पर सभी जगह उन्हें ब्लॉक कर दें, उनके पुराने संदेशों को भी मिटा दें। ऐसा करके हम आपको नफरत करना नहीं सिखा रहे बल्कि आगे बढ़ने के लिए यह सब करना जरूरी है।
5 of 6
खोया हुआ आत्मबल लौट आएगा
- फोटो : pexels.com
वजह रखें याद
जब भी अचानक से आपका मन बैचेन हो जाए और आपको अपने भूतपूर्व प्रेमी की याद आने लगे तो याद करें कि वो कौनसी वजह है जिस वजह से अलगाव की स्थिति निर्मित हुई थी। यह वजह आपको कमजोर नहीं पड़ने देगी, आपके आत्मसम्मान को जीवित रखेगी। साथ ही आपका खोया हुआ आत्मबल भी लौट आएगा।