फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यदि आप में भी हैं ये आदतें तो रह जाएंगे हमेशा के लिए सिंगल, लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं आते हैं ऐसे लड़के

Sat, 02 Jan 2021 12:23 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 02 Jan 2021 12:23 PM IST
विज्ञापन
if you have this habits then you will be going to stay single forever in hindi
इन आदतों पर करना होगा काम - फोटो : getty images

इस दुनिया में कई सारे लड़के ऐसे हैं जो आकर्षक दिखने, अच्छी नौकरी होने के बावजूद सिंगल हैं। कई लड़के तो अपनी स्वेच्छा से सिंगल रहना पसंद करते हैं लेकिन कुछ लड़के ऐसे भी होते हैं जिन्हें लगता है कि वे कई सारे ऐसे लड़कों से बेहतर हैं जो कि किसी के साथ रिश्ते में हैं। वे अक्सर यही सोचते हैं कि फलां फलां लड़की ने क्या सोचकर उस लड़के को हां कहा होगा, उससे बेहतर तो मैं हूं। बिल्कुल संभव है कि आप सामने वाले व्यक्ति से बेहतर हो लेकिन आपकी कुछ आदतें ऐसी हैं जो कि आपको सिंगल रहने के लिए मजबूर कर रही हो जिनपर काम करना बहुत आवश्यक है। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानते हैं कि किस तरह के लड़कों को लड़कियां पसंद नहीं करतीं, फिर भले ही लड़का कितना ही आकर्षक क्यों न हो। 

 

 

 

 

 

if you have this habits then you will be going to stay single forever in hindi
हल्की-फुल्की बातें करें

ज्ञान बांटने वाले
कई सारे लड़के जब लड़कियों से बात करते हैं तो वे ये बताने का प्रयास करते हैं कि वे बहुत ज्ञानी हैं। इसके लिए वे राजनीति, धर्म, इधर-उधर की दस बातें करते हैं। अधिकांश लड़कियों को धर्म- राजनीति की बातें सुनने में कोई रूचि नहीं होती है, ऐसे में वे चिढ़ने लगती हैं। जबतक आप किसी लड़की को अच्छे से जानते नहीं हैं, तबतक तो बेहतर यही है कि आप हल्की-फुल्की बातें करें। 

if you have this habits then you will be going to stay single forever in hindi
दुखभरी कहानी न सुनाएं

अतीत का रोना रोने वाले
कई सारे लड़के ऐसे होते हैं जिन्हें लगता है कि वे लड़कियों को अपनी दुखभरी कहानी सुनाकर उनसे सांत्वना प्राप्त कर लेंगे पर लड़कियां इतनी मूर्ख नहीं होती वे सब समझती हैं कि सामने वाला किस बात को किस तरह से भूना रहा है। ऐसे में उन्हें ऐसा महसूस होता है कि सामने वाला उन्हें अपना कंधा बना रहा है और सहारे के अतिरिक्त वे उनसे कुछ नहीं चाहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
if you have this habits then you will be going to stay single forever in hindi
सामने वाले को भी बोलने का मौका दें

अपनी-अपनी कहने वाले
कई लड़के बोलना शुरू होते हैं तो बंद ही नहीं होते। वे सामने वाले को कुछ कहने का मौका ही नहीं देते। वे बात करने में इतने डूब जाते हैं कि उन्हें यह तक पता नहीं होता कि जिस व्यक्ति के विषय में वे बात कर रहे हैं, सामने वाला उसे जानता भी है या नहीं। ऐसा करने वाले लड़कों से लड़कियां दूर भागती हैं क्योंकि उनकी बातों में वे रूचि ही नहीं ले पाती हैं।

विज्ञापन
if you have this habits then you will be going to stay single forever in hindi
दिखावा न करें

दिखावा करने वाले
कई सारे लड़कों को लगता है कि वे दिखावा करके लड़कियों का दिल जीत लेंगे इसलिए वे जब लड़कियों से मिलने जाएंगे तो किसी दोस्त की अच्छी बाइक ले जाएंगे, कोई महत्वपूर्ण बात चल रही होगी तो बीच-बीच में कलाई घूमाकर घड़ी दिखाने का प्रयास करेंगे, बेमतलब ही ब्रांडेड कपड़ों और जूतों की बात करने लगेंगे। ऐसा करने से लड़कियां आकर्षित तो नहीं ही होती हैं पर हां वे खीझ जरूर जाती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed