How To Reduce Stress In Workspace: यदि आप भी अपने दफ्तर के तनाव से परेशान हैं, काम में मन नहीं लग रहा या हर दिन थकावट महसूस हो रही है तो ये लेख आपके लिए है। ऑफिस स्ट्रेस न केवल आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि आपकी कार्यक्षमता और निजी जीवन पर भी असर डालता है लेकिन अच्छी बात ये है कि आप कुछ छोटे लेकिन असरदार बदलावों से आप अपनी वर्क लाइफ को फिर से बेहतर बना सकते हैं।
{"_id":"68bd19e0fa67e1265d05d237","slug":"how-to-be-mentally-healthy-at-workplace-in-hindi-2025-09-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"How To Reduce Stress: दफ्तर में घेर रहा है तनाव तो क्या करें ? ये टिप्स आएंगी आपके काम","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
How To Reduce Stress: दफ्तर में घेर रहा है तनाव तो क्या करें ? ये टिप्स आएंगी आपके काम
Sun, 07 Sep 2025 12:07 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:07 PM IST
सार
How To Reduce Stress In Workspace: यदि आप भी अपने दफ्तर के तनाव से परेशान हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। कुछ छोटे लेकिन असरदार बदलावों से आप फिर से फोकस्ड, शांत और प्रोडक्टिव महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन
दफ्तर में घेर रहा है तनाव तो क्या करें ? ये टिप्स आएंगी आपके काम
- फोटो : Freepik.com
सुबह ही बनाएं टू-डू लिस्ट
- फोटो : Adobe Stock
सुबह ही बनाएं टू-डू लिस्ट
ये टिप आपके काम अवश्य आएगी। इसमें आपको सुबह-सवेरे ही अपनी डायरी में दिनभर के टास्क लिख लें। इसमें सबसे ऊपर लिखें हल्के टास्क और नीचे की साइड ऐसे टास्क के बारे में लिखें, जिसे करने में ज्यादा समय और दिमाग लगे। इससे दिमाग क्लियर रहता है और ओवरथिंकिंग कम होती है।
ब्रेक लेना सीखें
- फोटो : Adobe Stock
ब्रेक लेना सीखें
काम भले ही कितना भी ज्यादा क्यों न हो, लेकिन लगातार बैठकर घंटो काम तो कतई न करें। हर 25-30 मिनट के काम के बाद 5 मिनट का ब्रेक लें। पानी पिएं, आंखें बंद करें, या थोड़ा स्ट्रेच करें। इससे दिमाग रिलैक्स रहता है। इससे आपका तनाव कम होगा।

"ना" कहना सीखें
- फोटो : Freepik.com
"ना" कहना सीखें
ये सबसे जरूरी टिप है। कभी भी अपने दफ्तर में हर काम, मीटिंग या एक्स्ट्रा जिम्मेदारी लेने की जरूरत नहीं। जब जरूरी हो, विनम्रता से मना करना आपकी मेंटल हेल्थ को बचाता है। इसलिए ना कहना हर किसी को सीखना चाहिए। इससे आपकी काफी मदद मिलेगी।

शारीरिक गतिविधि को न भूलें
- फोटो : Adobe
शारीरिक गतिविधि को न भूलें
काम में व्यस्त रहने के बावजूद बीच-बीच में दिन में 15-30 मिनट टहलना, योगा या हल्की एक्सरसाइज करें। ये नेचुरल स्ट्रेस रिलीवर है और मूड भी ठीक करता है। इससे आपकी बॉडी भी फिट रहेगी। कई योग तो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें आप अपनी डेस्क पर बैठे-बैठे भी कर सकते हैं।