फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2023: शादी के बाद है पहली होली? इन रोमांटिक आइडियाज से जीवनसाथी संग त्योहार बनाएं यादगार

Wed, 08 Mar 2023 09:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 08 Mar 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Holi Celebration 2023 Romantic Ideas For Married Couple After Wedding
शादी के बाद पहली होली 2023 - फोटो : istock

Holi Celebration 2023: होली का पर्व दिल से दिल मिलाने, गिले शिकवे मिटाने और रूठों को मनाने का पर्व है। इस त्योहार में लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, और परिवार के लोगों से गले मिलकर स्नेह जताते हैं और गुजिया की मिठास के साथ होली की शुभकामनाएं देते हैं। वहीं होली में एक दूसरे को रंग लगाकर त्योहार मनाते हैं। रंग बिरंगे गुलाल रिश्तों में भी खुशहाली की रंगत लाते हैं। जिनकी नई शादी हुई है, उनके लिए हर त्योहार जीवनसाथी के साथ पहली बार मनाना काफी उत्साहित कर देने वाला होता है। लेकिन शादी के बाद पहली होली बहुत खास मानी जाती है। जब नए नए पति-पत्नी बने कपल एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं, तो इससे खूबसूरत कुछ नहीं लगता। अगर आपकी भी 8 मार्च से पहले शादी हुई है और आप पहली बार अपने जीवनसाथी के साथ होली का त्योहार मना रहे हैं तो कुछ रोमांटिक आइडिया को अपनाकर होली को यादगार बना सकते हैं।

Holi Celebration 2023 Romantic Ideas For Married Couple After Wedding
शादी के बाद पहली होली 2023 - फोटो : istock

होली की खास डिश

किसी भी त्योहार पर लजीज व्यंजन बनते हैं। होली के मौके पर भी कुछ स्पेशल नाश्ता या लंच बना सकते हैं। पार्टनर की पसंद का ख्याल रखते हुए डिश बनाएं। पहली होली आपके और उनकी पसंद के नाश्ते से होगी, तो उनका दिन भी बन जाएगा और होली यादगार हो जाएगी।

Holi Celebration 2023 Romantic Ideas For Married Couple After Wedding
शादी के बाद पहली होली 2023 - फोटो : Istock

रंग लगाकर करें शुरुआत

होली की शुरुआत अपने पार्टनर को खास महसूस कराकर करें। शादी के बाद पहली होली है तो पार्टनर के लिए अपने चेहरे को बेरंग रखें और उन्हें सबसे पहले मौका दें कि वह आपको रंग लगाएं। साथ ही होली की सुबह की शुरुआत आप भी उनके गालों को गुलाल से रंग के शुरू करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi Celebration 2023 Romantic Ideas For Married Couple After Wedding
शादी के बाद पहली होली 2023 - फोटो : Istock

होली पर डांस

होली पर मौज मस्ती और नाच गाना भी होता है। आप भी पार्टनर संग होली के मौके पर डांस कर सकते हैं। हालांकि ऐसा जरूरी नही कि होली के उल्हड़ गानों पर डांस किया जाए, आप स्लो और रोमांटिक म्यूजिक पर भी जीवनसाथी संग डांस कर सकते हैं।

विज्ञापन
Holi Celebration 2023 Romantic Ideas For Married Couple After Wedding
शादी के बाद पहली होली 2023 - फोटो : Istock

होली का तोहफा

शादी के बाद पहली होली को यादगार बनाने के लिए जीवनसाथी को एक खास तोहफा देकर स्पेशल महसूस करा सकते हैं। गिफ्ट महंगा न हो, लेकिन उनकी पसंद और जरूरत का हो सकता है। जब भी वह उस तोहफे को देखेंगे आप दोनों की पहली होली की याद ताजा हो जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed