फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Married Life: शादी के बाद हर लड़की को अपना लेनी चाहिए ससुराल में ये आदतें, शादीशुदा जीवन हो जाएगा आसान

Tue, 26 Nov 2024 11:37 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 26 Nov 2024 11:37 AM IST
सार

नई बहू को ससुराल के नियम कायदों को जल्द से जल्द अपना लेना चाहिए ताकि उसके ससुराल में रहने में दिक्कत न आए और ससुराल वालों को भी बहू से कोई शिकायत का मौका न मिले।

विज्ञापन
Healthy Habits of Brides Should adopt After Marriage For Happy Married Life Tips
शादी के बाद ससुराल में अपनाएं ये आदतें - फोटो : Amar Ujala

Healthy Habits of Brides: शादी के बाद लड़की के जीवन में कई बदलाव आते हैं। सबसे पहला बदलाव लड़की के घर और परिवार में होता है। शादी के बाद लड़की अपने पति के घर में उनके परिवार के साथ रहना शुरू करती है। नए और अनजान लोगों के बीच रहना नई दुल्हन के लिए आसान नहीं होता। इस दौरान उसे अपने ससुरालीजनों के सामने अच्छा इम्प्रेशन भी बनाना होता है। पति और सास-ससुर के साथ ही ससुराल के हर सदस्य का दिल जीतना होता है। ऐसे में नई बहू को ससुराल के नियम कायदों को जल्द से जल्द अपना लेना चाहिए ताकि उसके ससुराल में रहने में दिक्कत न आए और ससुराल वालों को भी बहू से कोई शिकायत का मौका न मिले। यहां कुछ ऐसी आदतें बताई जा रही हैं जो शादी के तुरंत बाद बहू को अपना लेना चाहिए ताकि उसका शादीशुदा जीवन खुशहाल हो जाए।

Healthy Habits of Brides Should adopt After Marriage For Happy Married Life Tips
शादी के बाद ससुराल में अपनाएं ये आदतें - फोटो : istock

ससुराल की जीवनशैली अपनाएं

शादी के बाद ससुराल जाएं तो सबसे पहले ये समझें कि ससुराल वालों की जीवनशैली कैसी है। ससुराल में सब कितने बजे उठ जाते हैं। उनके सोने का समय क्या है। लंच और डिनर की क्या टाइमिंग है। ससुराल की जीवनशैली को समझकर उसे जल्द से जल्द अपना लें। इससे आप परिवार से साथ जल्द ही एडजस्ट कर सकेंगी और ससुराल वालों के लिए आपको अपनाना आसान हो जाएगा।

Healthy Habits of Brides Should adopt After Marriage For Happy Married Life Tips
शादी के बाद ससुराल में अपनाएं ये आदतें - फोटो : istock

सास-ससुर का ध्यान रखें

शादी के बाद लड़की की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती है। उसे अपने पति की जिम्मेदारियों में साथ देना होता है। पति के माता पिता को अपने माता पिता के समान मानकर उनका ध्यान रखें। सास-ससुर की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानें और उसी के मुताबिक उनके खान-पान और दवाओं की देखरेख करें। जब आप पति के माता पिता की देखभाल करेंगी और उन्हें अपना अभिभावक बना लेंगी तो इससे आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल बन सकता है, क्योंकि आपका ससुराल पक्ष खुशहाल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy Habits of Brides Should adopt After Marriage For Happy Married Life Tips
शादी के बाद ससुराल में अपनाएं ये आदतें - फोटो : pexel

पति की पसंद नापसंद जानें

ससुराल में सबसे करीबी आपका पति होता है। इसलिए जरूरी है कि पति के साथ आपका रिश्ता प्यार और भरोसे पर टिका हो। इसके लिए पति की पसंद और नापसंद को जानें। आप पति से उनकी पसंद के बारे में पूछ सकती हैं या अपनी सास व परिवार के अन्य सदस्यों से पति की रुचि के बारे में जानकारी एकत्र कर सकती हैं। इससे पति भी आपकी रुचि और पसंद पर ध्यान दे सकते हैं और ससुराल में एडजस्ट होने में आपकी मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
Healthy Habits of Brides Should adopt After Marriage For Happy Married Life Tips
शादी के बाद ससुराल में अपनाएं ये आदतें - फोटो : istock

धैर्य बनाए रखना 

शादी के बाद बहुत सारे बदलाव होते हैं। कई ऐसी बातें या चीजे नई बहू को अपनानी होती हैं जो शायद उन्हें पसंद भी न हों। कई बार नई बहू जिम्मेदारियों और अत्यधिक कामकाज में व्यस्तता के कारण दबाव में आ जाती हैं और तनाव महसूस करने लगती हैं। ऐसी स्थिति में झुंझलाहट, गुस्सा आना सामान्य है लेकिन आपको धैर्य बनाए रखना चाहिए। गुस्से पर नियंत्रण रखें। शारीरिक और मानसिक तौर पर बदलावों को अपनाने के लिए तैयार रहें। धैर्यवान रहकर आप आसानी से हर समस्या का समाधान तलाश सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed