अगर आपको शादी के लिए लड़का नहीं मिल पा रहा है तो माता पार्वती और भगवान शिव को मनाने वाले हरतालिका तीज के व्रत की मदद लें। इस व्रत को करने से आपके जीवनसाथी को ढूंढने में जो अड़चने आ रही हैं वो सब दूर हो जाएंगी। इस दिन शादीशुदा महिलाएं और कुंवारी लड़कियां अपनी हर इच्छा की पूर्ति के लिए व्रत करती हैं। आइए जानते हैं कि कैसे इन बाधाओं को झट से दूर किया जा सकता है।
बार-बार टूटता है रिश्ता
ऐसी लड़कियां जिनकी शादी होने में काफी बाधाएं आ रही हो उन्हें इस दिन सुबह से ही निर्जल व्रत रखना चाहिए। इसके बाद प्रदोष काल में पीले वस्त्र पहनकर मंदिर जाएं। वहां शिवलिंग पर चंदन लगाकर जल अर्पित करें। माता पार्वती को कुमकुम अर्पित कर "ॐ पार्वतीपतये नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें। माता पार्वती को चढ़ाया गया कुमकुम स्नान कर माथे पर जरूर लगाएं।
पति सुख
ऐसी स्त्रियां जिन्हें अपने पति से प्रेम नहीं मिलता है वो इस व्रत को निर्जल रख कर शाम को सोलह श्रृंगार करके शिव मंदिर जाकर उन्हें इत्र और जल चढ़ाएं। इसके अलावा माता पार्वती को सिन्दूर और लाल चुनरी अर्पित करें। ऐसा करने के बाद ॐ गौरीशंकराय नमः का 108 बार जाप करना चाहिए। पूजा समाप्त करने के बाद माता पार्वती को अर्पित की हुई चुनरी में 11 रुपए बांध कर अपने पास रख लें।
4 of 5
mehandi design
- फोटो : instagram
माना जाता है कि इस कठिन व्रत का बहुत बड़ा महत्त्व है। इस व्रत को करने से महिलाओं को माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उनके पति को लंबी आयु प्राप्त होती है। इस दिन महिलाओं को क्रोध नहीं करना चाहिए। अपने गुस्से को शांत करने के लिए महिलाएं इस दिन हाथों में मेंहदी लगाती हैं। मेंहदी दिमाग को शांत रखने में मदद करती है।
व्रत के दिन पूरी रात जागकर भगवान की पूजा करनी चाहिए। मान्यता के अनुसार यदि व्रत रखने वाली महिला रात में सो जाती है तो अगले जन्म में उसे अजगर के रूप में जन्म लेना पड़ता है। हरितालिका तीज का व्रत पूरे मन से रखने वाली महिलाओं और कुंवारी कन्याओं को माता पार्वती से अखंड सौभाग्यवती और मनचाहे वर की प्राप्ति का वरदान मिलता है।