फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Valentines Day 2021: वैलेंटाइन- डे पर इन ओल्ड स्कूल तरीकों से करें इजहार- ए- इश्क, मजेदार बीतेगा दिन

Sun, 14 Feb 2021 12:54 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 14 Feb 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Happy Valentines Day 2021: celebrate valentines day with this old school tips in hindi
वैलेंटाइन डे को हमेशा के लिए बना सकते हैं बेहद यादगार - फोटो : Social Media

इस वैलेंटाइन- डे यदि आपका मन है कि कुछ सामान्य सा न करके कुछ अलग हटकर किया जाए या फिर वही बोरिंग वैलेंटाइन- डे जिसमें आप अपने पार्टनर के साथ कैफे, रेस्तरां जाकर कुछ खा- पीकर लौट आते हैं, मनाने से ऊब चुके हैं तो बहुत जरूरी है कि इस दिन को खास बनाने के लिए आप अपने तरीके में बदलाव अवश्य करें। यदि आपका पार्टनर आज से 20-30 साल पुराने समय को पसंद करते हैं तो अगली स्लाइड्स में बताए गए तरीकों से आप अपने वैलेंटाइन डे को हमेशा के लिए बना सकते हैं बेहद यादगार।  

 

 

 

 

 

 

Happy Valentines Day 2021: celebrate valentines day with this old school tips in hindi
दोस्त आदि के हाथों उन तक पहुंचाएं - फोटो : Pixabay

खत लिखकर
पुराने दिनों में अपने प्रेम का इजहार करने में लड़के और लड़कियां दोनों ही प्रेम को प्रस्तुत करने में थोड़ा संकोची हुआ करते थे तो प्रेम की शुरुआत खत लिखकर, खत के साथ फूल भेजकर आदि की जाती थी। आप भी इस वैलेंटाइन- डे पर इसी तरीके से अपनाएं। इसे और भी रोचक बनाने के लिए खत को अपने प्रेमी तक किसी माध्यम से या किसी दोस्त आदि के हाथों उन तक पहुंचाएं। 

Happy Valentines Day 2021: celebrate valentines day with this old school tips in hindi
पहले हिंगलिश का प्रयोग नहीं होता था - फोटो : Bollywood

अच्छी हिंदी और संबोधन का प्रयोग
आपने यदि पुरानी फिल्में देखी हैं तो आप इस बात से भलीभांति परिचित होंगे कि पहले हिंगलिश का प्रयोग नहीं होता था तो यदि आपके पार्टनर पुरानी फिल्में पसंद करते हैं और हिंदी का सम्मान करते हैं तो एक दिन के लिए ही सही पर आप अपनी भाषा पर काम करें। आप उन्हें प्यारे- प्यारे संबोधन दें जैसे कि प्रिय, प्रिये, मीत, साजन आदि। यह सब उन्हें वाकई बेहद अच्छा लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Valentines Day 2021: celebrate valentines day with this old school tips in hindi
आप दोनों का मन एकदम खुश हो जाएगा - फोटो : सोशल मीडिया

प्राकृतिक जगह पर जाएं
पुराने आशिक कैफे वगैरह जाने की बजाय प्रकृति के करीब जाना पसंद करते थे। यदि आप वैलेंटाइन- डे को ओल्ड स्कूल तरीके से मनाने का मन बना ही चुके हैं तब तो आप अपने साथी को किसी ऐसी जगह पर ले जाएं जहां आसपास हरियाली हो, झील हो या कोई पर्वत आदि हो। ऐसी जगह जाकर आप दोनों का मन एकदम खुश हो जाएगा और आप बेहतर ढंग से अपने दिल की बात भी कह सकेंगे। 

विज्ञापन
Happy Valentines Day 2021: celebrate valentines day with this old school tips in hindi
पुराना नग्मा गाकर दिल की बात कह डालें - फोटो : Social Media

पुराना गीत सुनाएं
पुराने गीत किसे पसंद नहीं आते हैं इसलिए यदि आपकी आवाज अच्छी है या फिर आपके पार्टनर को आपसे गीत सुनना पसंद है तो कोई पुराना नग्मा गाकर दिल की बात कह डालें। कोशिश करें कि आपका अंदाज वही पुराना हो, अपने हमसफर की आंखों में प्यार से देखना और फिर धीरे से नजरों को झुका लेना आदि। ऐसा करके आप अपने पार्टनर को वो प्यार वाला भाव महसूस करवाने में जरूर कामयाब हो जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed