फरवरी प्यार का महीना होता है। महीने के पहले हफ्ते से प्यार के दिनों की शुरुआत हो जाती है। वैलेंटाइन वीक के हर दिन कपल एक दूसरे के लिए कुछ खास करके अपने प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन सप्ताह मनाने के लिए कपल्स के पास करने के लिए काफी कुछ होता है लेकिन जो लोग सिंगल हैं यानी जो किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं, वह अक्सर कंफ्यूज रहते हैं कि वैलेंटाइन वीक में वह क्या करें? दरअसल, उनके दोस्त, करीबी अपने अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे मनाते हैं, वहीं सिंगल ये सब देख अकेला महसूस कर सकते हैं। उन्हें लगता है कि वैलेंटाइन डे उनके मनाने वाला पर्व नहीं है, ऐसे में लिए यह दिन उत्साहित करने वाला नहीं होता। लेकिन इस वैलेंटाइन डे पर आपको अकेला महसूस नहीं होगा। यहां सिंगल लोगों के लिए वैलेंटाइन डे मनाने के कुछ तरीके बताए जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप अपना वैलेंटाइन डे जमकर सेलिब्रेट कर सकते हैं। इसके लिए न तो आपको लवर या रिलेशनशिप में होने की भी जरूरत नहीं।
Happy Valentine Day 2022: सिंगल हैं तो इन चार तरीकों से मनाएं वैलेंटाइन डे, अकेलापन नहीं होगा महसूस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों संग करें मस्ती
वैलेंटाइन डे के बहाने आप अपने पुराने दोस्तों से मुलाकात कर सकते हैं। उन्हें घर पर बुलाए या पुराने दोस्तों के एकत्र करके कहीं लंच व डिनर का प्लान कर सकते हैं। आप अपने उन दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं जो आपकी ही तरह सिंगल हैं। आपको और आपके दोस्तों को सिंगल होने का अहसास नहीं होगा और आप कपल्स से ज्यादा इस दिन को एंजाॅय कर पाएंगे।
परिवार के साथ घूमने का प्लान
सिंगल लड़के या लड़कियां वैलेंटाइन डे को फैमिली के साथ भी सेलिब्रेट कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाएं। प्यार का इजहार केवल कपल या लव लाइफ पार्टनर से ही नहीं बल्कि अपने परिवार से भी किया जा सकता है। आप अपनी फैमिली को आई लव यू बोल कर परिवार के अधिक करीब आ सकते हैं।
वेब सीरीज या फिल्म देखें
वैलेंटाइन डे पर आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ कोई मूवी देखने जा सकते हैं। चाहें तो घर पर ही कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। यकीन मानिए आपको महसूस ही नहीं होगा कि आपको किसी लव पार्टनर की जरूरत है या आप सिंगल हैं।
शॉपिंग करें
अगर आप सिंगल हैं तो वैलेंटाइन डे को मस्ती में एंजॉय करने के लिए जमकर खरीदारी कर सकते हैं। शॉपिंग अच्छा टाइम पास हो सकता है। आप विंडो शॉपिंग भी कर सकते हैं।