Promise Day Quotes: वैलेंटाइन सप्ताह प्यार, विश्वास और अपनापन जताने का खास समय होता है। इस पूरे सप्ताह का हर दिन रिश्तों को मजबूत करने का एक अवसर देता है। इसी क्रम में सप्ताह के पांचवें दिन, 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है। ये दिन खास तौर पर उन वादों के लिए जाना जाता है, जो रिश्तों की नींव को मजबूत करते हैं।
प्रॉमिस डे पर लोग अपने पार्टनर, दोस्तों और परिवार के साथ ऐसे वादे करते हैं, जो भरोसे, सम्मान और साथ निभाने की भावना को दर्शाते हैं। ये दिन सिर्फ प्रेमी जोड़ों तक सीमित नहीं होता, बल्कि हर उस रिश्ते के लिए खास है, जहां विश्वास और अपनापन जरूरी है। प्रॉमिस डे को खास बनाने के लिए आप अपने प्रियजनों से दिल से जुड़े वादे कर सकते हैं। ये वादे बड़े होने जरूरी नहीं, बल्कि छोटे और सच्चे वादे भी रिश्तों में गहराई लाते हैं।
आप अपने पार्टनर से हमेशा साथ देने, मुश्किल समय में सहयोग करने और ईमानदारी बनाए रखने का वादा कर सकते हैं। वहीं दोस्तों और परिवार के लिए भी सम्मान, सहयोग और समझदारी के वादे इस दिन को यादगार बना सकते हैं।
इस खास मौके पर आप शायराना अंदाज में या खूबसूरत कविताओं के जरिए भी अपने वादे जाहिर कर सकते हैं। शब्दों में भावनाओं को पिरोकर भेजा गया एक छोटा सा संदेश भी सामने वाले के दिल को छू सकता है। प्रॉमिस डे के संदेश न सिर्फ रिश्तों को मजबूत करते हैं, बल्कि यह याद दिलाते हैं कि प्यार निभाने का नाम है। इसी के चलते यहां हम आपको प्रॉमिस डे के लिए कुछ संदेश देने जा रहे हैं।
2 of 6
प्रॉमिस डे की विशेज
- फोटो : अमर उजाला
तुम बदल जाओ तो भी शिकवा नहीं होगा,
मेरा वादा है, प्यार कम नहीं होगा।
3 of 6
प्रॉमिस डे की विशेज
- फोटो : अमर उजाला
साथ चलने का वादा नहीं,
साथ रुकने का वादा है।
4 of 6
प्रॉमिस डे की विशेज
- फोटो : अमर उजाला
वादे लफ़्ज़ों में नहीं, मेरे लहजे में रहेंगे,
तुम्हारे हर डर में, हम सबसे पहले खड़े रहेंगे।
5 of 6
प्रॉमिस डे की विशेज
- फोटो : अमर उजाला
मैं वादा करती हूं,
तुम्हारी ख़ामोशी भी सुनूंगी,
चाहे दुनिया खिलाफ हो जाए,
मैं फिर भी तुम्हें ही चुनूँगी।