फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव मैरिज को बनाना है खुशहाल, तो शादी के बाद इन चार बातों का रखें खास ध्यान

Sat, 23 Oct 2021 09:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 23 Oct 2021 09:30 AM IST
विज्ञापन
happy married life tips tips for love marriage couple
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

शादी हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा होता है। हमारे मां-बाप से लेकर हम खुद शादी को लेकर सोचते हैं। पहले पढ़ाई-लिखाई, फिर काम और उसके बाद एक निश्चित उम्र में आकर लोग शादी के पवित्र बंधन में बंध जाते हैं। जहां पहले शादी के लिए घरवाले ही बच्चों की शादी तय करते थे, तो वहीं अब बच्चे अपनी पसंद से भी शादी करते हैं जिसे हम लव मैरिज के नाम से जानते हैं। इसमें पहले लड़का-लड़की मिलते हैं और दोनों एक-दूसरे के करीब आते हैं और प्यार के रिश्ते में बंध जाते हैं। इसके बाद अपने घरवालों को इस रिश्ते के बारे में बताकर ये शादी के पवित्र बंधन में बंधते हैं। लेकिन कई बार ये भी देखा जाता है कि लव मैरिज के बाद लोगों को कई चीजों का सामना करना पड़ता है, ताकि उनका रिश्ता बेहतर चल सके। अगर आप भी लव मैरिज करने जा रहे हैं, तो चलिए हम आपको कुछ बातें बताते हैं जो आपके काम आ सकती हैं।

happy married life tips tips for love marriage couple
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

रिश्तों को निभाना सीखें

  • शादी के बाद लड़का और लड़की दोनों के कई रिश्ते जुड़ते हैं, लेकिन कई लोग इन रिश्तों में उलझ जाते हैं या उन्हें ये रिश्ते किसी बोझ जैसे लगने लगते हैं। लेकिन आपको लव मैरिज के बाद इन रिश्तों को निभाना होता है। आप सभी का सम्मान करें, सभी की बात सुनें, अपने मन की बात उन्हें बताएं, उनके साथ समय बिताएं आदि। ऐसा करने से ये रिश्ते निभाए जा सकते हैं।
happy married life tips tips for love marriage couple
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

धैर्य जरूरी

  • जब आप लव मैरिज करते हैं, तो कई बार कई तरह की परेशानियां आपके रिश्ते में आ सकती हैं। कभी किसी बात को लेकर पति से या सास-ससुर से अनबन तक की नौबत आ सकती है। लेकिन अगर आप चाहें तो जरा सा धैर्य रखकर अपने इस रिश्ते को अच्छे तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं। इसलिए हर चीज में धैर्य बनाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
happy married life tips tips for love marriage couple
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

रीति-रिवाजों का करें सम्मान

  • जब अलग-अलग धर्म का एक लड़का और लड़की लव मैरिज करते हैं, तो उनके रीति-रिवाज एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं। ऐसे में कई लोग इनसे दूर भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन आपको ये समझना होगा कि आपकी इस हरकत से बाकी लोगों को बुरा लग सकता है। इसलिए रीति-रिवाजों का सम्मान करते हुए इन्हें निभाना सीखें।
विज्ञापन
happy married life tips tips for love marriage couple
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

समझौते भी करने पड़ते हैं

  • कई मर्तबा शादी में समझौते तक करने पड़ते हैं। समझौते का मतलब ये नहीं कि आपके पति या अन्य लोग आप पर जुल्म करें और आप चुपचाप सहें। बल्कि मतलब ये है कि आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ता है। परिस्थिति को समझकर ही चीजों को करें आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed