Happy Lohri Wishes Quotes in Hindi: साल की शुरुआत देश के अलग-अलग राज्यों में अच्छी फसलों, किसानी के लिए पर्व के रूप में मनाया जाता है। हर साल लोहड़ी का पर्व मनाते हैं, जो कि पंजाब-हरियाणा में खासतौर पर मनाया जाता है। लोहड़ी का पर्व फसल पकने और अच्छी खेती के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सूर्य देव और अग्नि देव की आराधना की जाती है। रबी की फसल की कटाई और सर्दियों के दिनों के खत्म होने व वसंत ऋतु के स्वागत को लेकर लोग लोहड़ी को उत्सव के रूप में मनाते हैं।
Happy Lohri 2025 Wishes: कड़कड़ाती ठंड में पर्व का उत्साह होगा दोगुना, प्रियजनों को भेजें लोहड़ी की बधाइयां
आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिजनों को लोहड़ी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो इन शुभकामना संदेशों को भेज सकते हैं।
त्योहार नहीं होता कोई भी अपना पराया,
त्योहार वही जिसे सबने मिलकर मनाया।
जैसे मिलता है गुड़ में तिल,
वैसे ही आप भी एक दूसरे के साथ जाओ घुल-मिल।
लोहड़ी की लख-लख बधाइयां
पॉपकॉर्न के साथ, मूंगफली रेवड़ी की भरमार,
दिल में खुशी और अपनों का ढेर सारा प्यार,
मुबारक हो आप सभी को लोहड़ी का त्योहार।
लोहड़ी की लख-लख बधाइयां
आ गई भांगड़े दी वारी
लोहड़ी मनौन दी करो तैयारी
आग दे कोल सारे आओ
सुंदरिए मुंदरिए जोर नाल गाओ।
लोहड़ी दी लख-लख बधाइयां
गुड़ सी मीठी खुशियां और ढेर सारा प्यार
मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्योहार।
लोहड़ी की लख-लख बधाइयां