Happy Holi 2025 Wishes: होली की सुंदर शायरियां भेजकर दें सभी को रंगों की पर्व की शुभकामनाएं
यहां आकर्षक वाॅलपेपर और दिल को छू लेने वाले संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेजकर अपने करीबियों को होली की बधाई दी जा सकती है।
रंगों से भरी होली है आई,
खुशियों की सौगात संग लाई।
दोस्ती के रंग में सबको रंग देंगे,
चलो मिलकर होली का जश्न मनाएंगे।
होली है...
गुलाल का रंग, बड़ों का मान,
छोटों का प्यार, मिठाइयों की मिठास,
गुझिया की खुशबू, अपनों का संग,
होली पर दोस्ती के जमे नए रंग।
होली है
होली आई मस्ती लाई,
संग में अपने खुशियां लाई।
रंग लगाकर हम गले मिलेंगे,
हर शिकवा भूलकर संग चलेंगे।
होली है
गुझिया की मिठास और रंगों की बरसात,
दोस्ती के रंग में होली की सौगात।
यारी की मस्ती और रंगों की धूम,
होली के दिन दिल से लगाएंगे झूम।
होली है