फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Hartalika Teej Wishes: सुहागिनों और कुंवारी कन्याओं को दें शुभकामनाएं, भेजें हरतालिका तीज के संदेश

Mon, 18 Sep 2023 09:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 18 Sep 2023 09:40 AM IST
विज्ञापन
Hartalika Teej 2023 Wishes Images Quotes Messages Facebook And WhatsApp Status in Hindi
Hartalika Teej Wishes 2023 - फोटो : Amar Ujala

Hartalika Teej 2023 Wishes in Hindi: आज यानी 18 सितंबर को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित इस पर्व के मौके पर सुहागिन स्त्रियां और कुंवारी युवतियां उपवास करती हैं। हरतालिका तीज व्रत करके सुहागिनें पति की लंबी आयु और सौभाग्यवती होने की कामना करती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं मनपसंद जीवनसाथी की प्राप्ति की मनोकामना से इस मौके पर माता पार्वती की पूजा करती हैं। हरतालिका तीज को करवाचौथ से भी ज्यादा कठिन व्रत माना जाता है, क्योंकि इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं।



महिलाएं पूरा दिन अन्न और जल ग्रहण किए बिना रहती हैं और शिव परिवार की मिट्टी की मूर्ति बनाकर उनकी पूजा करती हैं। रातभर भजन कीर्तन किया जाता है, वहीं अगले दिन सुबह पूजा के बाद उपवास खोला जाता है। अगर आप भी हरतालिका तीज का उपवास हैं, या इस मौके पर मां गौर की पूजा कर रही हैं तो सभी सुहागिनों को तीज की शुभकामनाएं दें। हरतालिका तीज के सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे व्हाट्सएप या फेसबुक के माध्यम से करीबियों को भेजकर तीज की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Hartalika Teej 2023 Wishes Images Quotes Messages Facebook And WhatsApp Status in Hindi
हरतालिका तीज - फोटो : amar ujala

तीज व्रत रखा मैंने
बस एक प्यारी सी
ख्वाहिश के साथ।
हो लंबी उम्र पति की
और हर जन्म मिले
एक दूसरे का साथ।

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

 

Hartalika Teej 2023 Wishes Images Quotes Messages Facebook And WhatsApp Status in Hindi
हरतालिका तीज - फोटो : amar ujala

हरतालिका तीज त्योहार है मधुर प्यार का
दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का
बिछिया पैरों में हो माथे पर बिंदिया
हर जनम में मिलन हो हमारा साथिया।

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

विज्ञापन
विज्ञापन
Hartalika Teej 2023 Wishes Images Quotes Messages Facebook And WhatsApp Status in Hindi
हरतालिका तीज - फोटो : amar ujala

सोलह श्रृंगार कर मां गौरी की तरह रखें उपवास
मन में होगी श्रद्धा तो मिलेगा भगवान शिव जैसा परिवार।

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

विज्ञापन
Hartalika Teej 2023 Wishes Images Quotes Messages Facebook And WhatsApp Status in Hindi
हरतालिका तीज - फोटो : amar ujala

शिव जी की कृपा होगी
मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद।
जब मनाएंगे मिलकर सब
हरतालिका तीज का त्योहार।

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed