फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dussehra 2025: राम नाम के जाप के साथ मनाएं दशहरा का पर्व, प्रियजनों को भेजें ये शुभ संदेश

Thu, 02 Oct 2025 07:35 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 02 Oct 2025 07:35 AM IST
सार

Dussehra 2025: यहां विजयादशमी के आकर्षक वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं, जो आप अपने प्रियजनों को भेजकर बधाई संदेश दे सकते हैं।

विज्ञापन
Happy Dussehra 2025 Best Wishes Quotes Images and WhatsApp Status in Hindi
विजयादशमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

Dussehra 2025: दशहरा, जिसे विजयदशमी भी कहा जाता है, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह त्योहार आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। वर्ष 2025 में दशहरा 2 अक्टूबर, गुरुवार के दिन मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर धर्म की स्थापना की थी। साथ ही यह दिन मां दुर्गा की महिषासुर पर विजय का भी प्रतीक है। इसीलिए दशहरा को शक्ति, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला पर्व माना जाता है।

दशहरा के पावन पर्व पर प्रभु श्रीराम के नाम का जाप और भजन करना चाहिए ताकि भगवान राम आपके मन में छुपे क्रोध, लोभ, अहंकार और ईर्ष्या का समापन करके आपको सुखी जीवन का आशीर्वाद दें। अपने करीबियों को भी दशहरा की मंगलकामनाएं भेजकर यह संदेश दें कि हर इंसान अपने भीतर के रावण को परास्त करना चाहिए।

यहां विजयादशमी के आकर्षक वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं, जो आप अपने प्रियजनों को भेजकर बधाई संदेश दे सकते हैं।

Happy Dussehra 2025 Best Wishes Quotes Images and WhatsApp Status in Hindi
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

अब की दशहरा मेरे भाई 
बस इतना तू काम कर
बैठा है जो मन में तेरे 
उस रावण का सर्वनाश कर।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं 

Happy Dussehra 2025 Best Wishes Quotes Images and WhatsApp Status in Hindi
दशहरा - फोटो : अमर उजाला


बुराई का होता है विनाश,
दशहरा लाता है उम्मीद की आस
रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Dussehra 2025 Best Wishes Quotes Images and WhatsApp Status in Hindi
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

इस दशहरे हर मनुष्य बस एक नेक काम करें
अंतर्मन में पनप रही हर बुराई का सर्वनाश करें।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।

विज्ञापन
Happy Dussehra 2025 Best Wishes Quotes Images and WhatsApp Status in Hindi
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

दशहरा लाता है उम्मीद की आस
रावण की तरह आपके दुख का होगा नाश।
इस पावन पर्व पर यह है हमारी आस।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed