Happy Children's Day 2024 Wishes : आज यानी 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष आज ही के दिन बच्चों के लिए ये खास दिन मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत जवाहरलाल नेहरू के कारण हुई, जो बच्चों से काफी प्रेम करते थे और उनका सर्वांगीण विकास चाहते थे। पंडित नेहरू का जन्मदिन भी 14 नवंबर को होता है। बच्चों के प्रति उनके लगाव और भविष्य के लिए उनकी चिंता को समझते हुए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
Children's Day 2024: आज मनाया जा रहा है बाल दिवस, इन सुंदर शुभकामना संदेशों के जरिए बच्चे को खास महसूस कराएं
इस मौके पर आप भी बच्चों के महत्व को समझें और दूसरों को समझाएं। अपने बच्चे समेत हर किसी को बाल दिवस की शुभकामनाएं भेजें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वो बचपन का जमाना था
जो खुशियों का खजाना था।
चांद पर जाने की चाहत थी
पर दिल तो तितली का दीवाना था।
बाल दिवस की शुभकामनाएं
बच्चे हैं देश की प्रगति का आधार
करेंगे चाचा नेहरू के सपने साकार।
बाल दिवस की शुभकामनाएं
न रोने की वजह होती है,
ना हंसने का कोई बहाना।
ऐसा होता है बचपन,
जो मुझे खुल कर है बिताना।
बाल दिवस की शुभकामनाएं
बच्चों को खबर न होती सुबह की
ना शाम का ठिकाना होता है।
थक हार के आते हैं स्कूल से
फिर भी खेलने जाना होता है।
बाल दिवस की शुभकामनाएं