फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tulsi Mata Names: बेटी के लिए तुलसी माता से प्रेरित नाम, सदा बना रहेगा देवी मां का आशीर्वाद

Wed, 13 Nov 2024 12:32 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 13 Nov 2024 12:32 PM IST
सार

बेटी को माता तुलसी से प्रेरित कौन से नाम दिए जा सकते हैं। यहां माता तुलसी के अनेक नामों की सूची दी जा रही है।

विज्ञापन
Baby Girl Names Inspired By Tulsi Mata Names List For Daughter Disprj
तुलसी माता से प्रेरित सुंदर नाम जो बेटी को दिए जा सकते हैं - फोटो : Amar Ujala

Baby Girl Names Inspired By Tulsi Mata : दीपावली के बाद पहली एकादशी तिथि को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है। इसे देवउठनी एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु निद्रा से जागते हैं। वहीं माता तुलसी (तुलसी के पौधे) से आज ही के दिन उनका विवाह हुआ था। तुलसी विवाह का पर्व एकादशी से पूर्णिमा तिथि तक मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि को तुलसी जी की विदाई हुई थी। ऐसे में ये चार-पांच दिन धार्मिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं।



जो लोग अपने घर-आंगन में तुलसी जी की पूजा करते हैं और तुलसी विवाह करते हैं, वे पूर्णिमा तक माता तुलसी का विशेष पूजन करते हैं। इस दौरान अगर आपके घर पर नन्हीं बिटिया आ जाए इससे शुभ समाचार क्या हो सकता है। बेटियों को वैसे भी भारत में देवी का स्वरूप ही माना जाता है। ऐसे में कार्तिक मास में जन्मी बच्ची के लिए माता तुलसी से प्रेरित नाम रख सकते हैं। 

बेटी को मां तुलसी का आशीर्वाद मिलेगा और उसका नाम हमेशा उनके जन्म को जाहिर करेगा। आइए जानते हैं कि बेटी के लिए माता तुलसी से प्रेरित कौन से नाम दिए जा सकते हैं। यहां माता तुलसी के अनेक नामों की सूची दी जा रही है।

Baby Girl Names Inspired By Tulsi Mata Names List For Daughter Disprj
Baby Girl Name - फोटो : iStock

वृंदा

तुलसी जी का एक नाम वृंदा है, जिनका जन्म दैत्यराज कालनेमी की पुत्री के रूप में हुआ था। उनका विवाह जालंधर नाम के राक्षस स हुआ। वृंदा भगवान विष्णु की परम भक्त थी और बेहद पतिव्रता महिला थीं। बेटी के लिए मां तुलसी का ये नाम उपयुक्त रहेगा।

तुलिका

बेटी के लिए तुलिका नाम  सुंदर और अर्थपूर्ण है। इस शब्द का अर्थ है, ईश्वर के निकट प्रस्ताव। अंग्रेजी में तुलिका पेंट ब्रश को कहते हैं। बेटी का नाम त अक्षर से रखना है तो तुलिका नाम दे सकते हैं।

Baby Girl Names Inspired By Tulsi Mata Names List For Daughter Disprj
Baby Girl - फोटो : Freepik

नंदिनी

नंदिनी भी देवी के कई नामों में से एक है। बेटी के लिए नंदिनी नाम सुंदर है। नंदिनी का अर्थ होता है आकर्षक।

कृष्ण जीवनी

इस नाम में भगवान कृष्ण का नाम भी जुड़ा हुआ है। माता तुलसी को कृष्ण जीवनी भी कहते हैं। बेटी का ऐसा नाम रखेंगे तो हर कोई उसका नाम पुकारते समय भगवान के नाम का जाप कर लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baby Girl Names Inspired By Tulsi Mata Names List For Daughter Disprj
तुलसी जी से जुड़े सुंदर नाम - फोटो : istock

मंजिरी 

तुलसी के पौधे में निकले कोपल या फूलों की जगह जो बीज आते हैं, उसे मंजिरी कहते हैं। मंजिरी नाम नया और यूनिक होने के साथ ही प्रकृति और धर्म से जुड़ा हुआ है।

श्यामा

श्यामा का अर्थ है श्याम रंग वाली। सुंदर स्त्री या यमुना नदी को भी श्यामा कहते हैं।  इसके अलावा डार्क रंग के तुलसी के पौधे को श्यामा तुलसी कहा जाता है। 

विज्ञापन
Baby Girl Names Inspired By Tulsi Mata Names List For Daughter Disprj
राधा रानी के नाम पर बेटी का नामकरण - फोटो : Instagram

वृंदावनी

वृंदावनी नाम वृंदा से लिया गया है। तुलसी माता का ये नाम यूनिक और सुंदर है। वृंदावनी का अर्थ है, पवित्र तुलसी का उपवन। ये नाम कृष्ण की नगरी वृंदावन से भी जुड़ा हुआ है।

केशवी

भगवान कृष्ण का एक नाम केशव है। राधा जी को केशवी कहा जाता है। बेटी के लिए कृष्ण प्रेम से जुड़ा ये नाम बेहद प्यारा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed