फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: रिश्ता बनाने में कहीं आपने भी तो नहीं कर दी जल्दबाजी, ऐसे करें पहचान

Fri, 07 Jul 2023 07:20 PM IST
मेघा कुमारी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 07 Jul 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
Good relationship tips How do you build a good relationship
Relationship Tips - फोटो : istock

जन्म के साथ ही हम सभी रिश्तों की एक डोर में बंधे होते हैं। ये सभी रिश्ते धीरे-धीरे हमारी ताकत बन जाते हैं, पर जहां बात पार्टनर की आती है तो लोग सोच में पड़ जाते हैं। हर कोई ये चाहता है कि हमारा साथी ऐसा होना चाहिए जिसके साथ हम हर तरह की बात कर सकें। उन्हें अपनी पसंद, नापसंद को आसानी से बता सकें। ऐसा तभी हो सकता है जब आपका रिश्ता काफी मजबूत हो। एक मजबूत रिश्ता बनाने के लिए लड़का-लड़की दोनों कदम आगे बढ़ाने पड़ते हैं, पर अक्सर देखा जाता है कि आज के समय में युवा काफी जल्दबाजी में रिश्ता बनाते हैं। जिस वजह से रिश्ते काफी उलझते जा रहे हैं। एक अच्छा रिश्ता वो होता है, जहां दोनों व्यक्ति एक दूसरे का सम्मान करें। इसके साथ ही एक दूसरे की निजता का भी सम्मान करें। जल्दबाजी में बनाए हुए रिश्ते की वजह से लोगों में डिप्रेशन और तनाव की समस्या देखी जाने लगी है। इन परेशानियों से दूर रहने के लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि आपका रिश्ता कैसा है? ये हर किसी को पता होना चाहिए कि कहीं आपने भी तो अपना रिश्ता बनाना मे जल्दबाजी तो नहीं कर दी। आइए जानते हैं कि, वे कौन से संकेत हैं जो बताते हैं कि आपने रिलेशनशिप बनाने में जल्दी कर दी है।



 

Good relationship tips How do you build a good relationship
Must Have Trust - फोटो : istock
इज्जत होनी जरूरी हैं
एक रिश्ता लंबे समय तक तभी चलता है जब दोनों एक दूसरे की इज्जत करें। इज्जत आपको अपने साथी के प्रति और आकर्षित करती हैं। साथ ही दोनों में प्रेम की भावना बनी रहती हैं। इज्जत एक रिश्ते में निजता को बनाए रखती है। यदि आपके रिश्ते में ऐसा नहीं है, तो शायद आपने रिश्ता बनाने में जल्दी कर दी हैं। 


 
Good relationship tips How do you build a good relationship
unhealthy relationship - फोटो : istock
सपनों का राजकुमार हो
अक्सर लोग रिश्ते में तो रहते हैं पर शादी नहीं करते। अगर आपके साथ में वह सभी गुण हैं, जो आप अपने सपनों के राजकुमार में खोजती हैं तो यह एक अच्छा रिश्ता हो सकता है। हालांकि, अगर वह शादी नहीं करना चाहता लेकिन साथ रहना चाहता है। तो शायद ये एक गलत संबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Good relationship tips How do you build a good relationship
personal space - फोटो : istock
निजता का सम्मान
हर रिश्ते में निजता (privacy) का ध्यान रखना बेहद जरूरी हैं। इससे जीवन में अन्य कार्य को करने में सहायता मिलती हैं। रिश्ते में निजता मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद करती हैं। यदि आपके साथी ने आपकी निजता का ध्यान नहीं रखा, तो शायद आपने रिश्ता बनाने में जल्दबाजी कर दी हैं। 
विज्ञापन
Good relationship tips How do you build a good relationship
trust issues - फोटो : istock
भरोसा न होना 
रिश्ता हमेशा भरोसे से चलता है। अगर यह न हो तो वह रिश्ते अधिक समय तक नहीं चलते। इसलिए दोनों में भरोसे का होना बेहद जरूरी हैं। इससे आप दोनों का रिश्ता और मजबूत होता है। अगर ऐसा नहीं है, तो शायद आपने रिश्ता बनाने में जल्दबाजी कर दी हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed