फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chocolate Day 2023: मीठा खाना पसंद नहीं? इन तरीकों से पार्टनर संग चाॅकलेट डे को बनाएं यादगार

Fri, 07 Jul 2023 11:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 07 Jul 2023 11:23 AM IST
विज्ञापन
Chocolate Day 2023 Celebration Ideas Know How to Celebrate Special Day With Girlfriend
चाॅकलेट डे 2023 - फोटो : Istock

Chocolate Day 2023 Celebration Ideas : साल के सबसे रोमांटिक सप्ताह यानी वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है। हर साल 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाते हैं। कई लोग सोचते हैं कि प्यार के इस सप्ताह में चॉकलेट का क्या काम है? चॉकलेट का कपल और रोमांस से क्या वास्ता है? दरअसल किसी भी खुशी के मौके पर मीठा खाना हर देश की परंपरा में शामिल है। अब त्योहार देश, धर्म के मुताबिक हो या प्यार करने वालों का हो, मीठे के बिना अधूरा है। रिश्ते में मिठास घोलने के लिए चॉकलेट डे मनाते हैं। चॉकलेट ऐसी मिठाई है, जिसे लगभग हर देश में खाई जाता है। चॉकलेट कपल के बीच प्यार को बढ़ा सकती है, रिलेशनशिप में मिठास ला सकती है और चॉकलेट सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। ऐसे में वैलेंटाइन वीक के मौके पर अपने पार्टनर संग चाॅकलेट डे मनाएं। हालांकि कई लोगों को मीठा खाना पसंद नहीं होता। ऐसे में पार्टनर को मीठा पसंद नहीं है, तो चॉकलेट खिलाकर इस दिन को सेलिब्रेट करने में उत्साह कम होगा। चॉकलेट डे को कई अन्य तरीकों से भी यादगार बना सकते हैं। यहां पढ़ें चाॅकलेट डे सेलिब्रेट करने के आइडिया।

Chocolate Day 2023 Celebration Ideas Know How to Celebrate Special Day With Girlfriend
चॉकलेट स्पा - फोटो : Pixabay

चॉकलेट स्पा

अगर आप पार्टनर के साथ चॉकलेट डे को सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो गिफ्ट में चॉकलेट देने के अलावा कपल चॉकलेट स्पा का लुत्फ उठा सकते हैं। त्वचा के लिए चॉकलेट काफी फायदेमंद है। आप पार्टनर के लिए चॉकलेट बॉडी स्पा बुक कर सकते हैं। यह थकान दूर करने के साथ ही स्किन को स्मूथ और आकर्षक बनाएगा।

Chocolate Day 2023 Celebration Ideas Know How to Celebrate Special Day With Girlfriend
चाॅकलेट फेस मास्क

चाॅकलेट फेस मास्क

अधिकतर लड़कियों को चॉकलेट पसंद होती है, लेकिन अगर आपकी गर्लफ्रेंड को चॉकलेट पसंद नहीं होती या वह मीठा नहीं खा सकते तो उन्हें तोहफे में चॉकलेट फेस मास्क दे सकते हैं। त्वचा में निखार लाने वाला ये ब्यूटी उत्पाद गर्लफ्रेंड को जरूर पसंद आएगा और उनकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chocolate Day 2023 Celebration Ideas Know How to Celebrate Special Day With Girlfriend
चॉकलेट पिज्जा - फोटो : Instagram

चॉकलेट स्नैक्स

कई चॉकलेट स्नैक्स कम मीठे होते हैं। आप ऐसे चाॅकलेटी स्नैक्स का स्वाद पार्टनर के साथ ले सकते हैं। किसी रेस्तरां में चॉकलेट की स्पेशल डिश का लुत्फ भी उठा सकते हैं। पार्टनर को कम मीठी और अलग तरह के चॉकलेट डिश जरूर आकर्षित करेगी।

विज्ञापन
Chocolate Day 2023 Celebration Ideas Know How to Celebrate Special Day With Girlfriend
चॉकलेट के फायदे - फोटो : istock

चॉकलेट के फायदे

  • चॉकलेट में फ्लेवनॉल पाया जाता है, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है। चॉकलेट फेशियल, वैक्सिंग, फेस पैक और चॉकलेट बाथ आदि से झुर्रियां कम दूर करके त्वचा में निखार लाया जा सकता है।
  • एक अध्ययन के मुताबिक चॉकलेट का सही तरीके से सेवन करने से वजन कम करना आसान हो जाता है।
  • चॉकलेट के सेवन से पुरुषों की सेक्सुअल पावर बूस्टर होती है।
  • ऑक्सीडेटिव तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन को नियंत्रित करके अवसाद को दूर करने में चॉकलेट असरदार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed