फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पानी के भीतर जाकर गर्लफ्रेंड को कर रहा था प्रपोज और हो गई मौत

Sun, 22 Sep 2019 01:26 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 22 Sep 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
girlfriend says U.S. man dies during underwater proposal
पानी के अंदर सांस रोककर गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना पड़ा महंगा - फोटो : Facebook/Kenesha Antoine
ये उनकी ज़िंदगी का सबसे यादगार दिन हो सकता था लेकिन सबकुछ एक पल में ही बदल गया। ये शख़्स एक ख़ास अंदाज़ में पानी की गहराइयों में जाकर अपनी प्रेमिका को प्रपोज़ करना चाहता था लेकिन एक दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। 

 
girlfriend says U.S. man dies during underwater proposal
पानी के अंदर सांस रोककर गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना पड़ा महंगा - फोटो : Facebook/Kenesha Antoine

ये प्रेमी जोड़ा छुट्टियां मनाने के लिए तंज़ानिया गया हुआ था। अमरीकी युवक पानी के भीतर जाकर अपनी प्रेमिका को प्रपोज़ कर रहा था जिस दौरान यह दुर्घटना हुई। स्टीव वेबर नाम का यह शख़्स और उनकी गर्लफ्रेंड केनेशा एंटोइन पेम्पा द्वीप से कुछ दूर मांटा रिज़ॉर्ट में एक जलमग्न केबिन में ठहरे हुए थे। इस दुर्घटना के बाद के कुछ फुटेज जो सामने आए हैं उनमें देखा जा सकता है कि वेबर पानी के नीचे जाकर अपनी प्रेमिका को शादी के लिए पूछ रहे हैं। वेबर की प्रेमिका केनेशा ने फ़ेसबुक पोस्ट के माध्यम से वेबर की मौत की ख़बर सार्वजनिक करते हुए लिखा, "वह उन गहराइयों से कभी बाहर नहीं आ पाए''। वहीं मान्टा रिजॉर्ट ने बीबीसी से कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा "वे गुरुवार की दोपहर अपने कमरे के बाहर अकेले ही पानी में गोताखोरी के लिए चले गए , जिस वजह से वह डूब गए''। 

girlfriend says U.S. man dies during underwater proposal
पानी के अंदर सांस रोककर गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना पड़ा महंगा - फोटो : Facebook/Kenesha Antoine

रिज़ॉर्ट ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि यह बेदह दुखद है और हमें इसका खेद है। बयान के मुताबिक, "यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि 19 सितंबर को मान्टा रिज़ॉर्ट में यह दुर्घटना हुई'' रिज़ॉर्ट के सीईओ मैथ्यू सॉस ने कहा "वेबर की मौत से हम सभी भीतर तक हिल गए हैं। इस प्रेमी जोड़े ने इस रिजॉर्ट में चार रातों के लिए अंडरवॉटर रूम बुक कराया था। जोकि किनारे से करीब 250 मीटर दूर है। इस कमरे का एक रात का किराया 1700 डॉलर के क़रीब है और ये पानी में क़रीब 10 मीटर यानी 32 फ़ीट की गहराई में हैं। यह रिज़ॉर्ट में उनका तीसरा दिन था , वेबर लूसियाना के रहने वाले थे। उन्होंने अपनी प्रेमिका को प्रपोज़ करने के लिए पानी में गोता लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
girlfriend says U.S. man dies during underwater proposal
पानी के अंदर सांस रोककर गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना पड़ा महंगा - फोटो : Facebook/Kenesha Antoine

उन्होंने आंखों पर पानी के अंदर इस्तेमाल किया जाने वाला चश्मा लगा रखा था औऱ फ्लिपर्स भी पहन रखे थे। वो पानी में जाकर कमरे के बाहर से ग्लास के पास एक नोट लेकर थे. उनकी गर्लफ्रेंड उसी ओर देख रही थीं।प्लास्टिक के पारदर्शी बैग में रखे इस नोट में लिखा था "मैं आपको ये कहने के लिए कि मुझे आपसे जुड़ी हर चीज़ से बेहद प्यार है और ये कहने के लिए और देर मैं अपनी सांस रोककर नहीं रख सकता। लेकिन मैं आपसे जुड़ी जिस हर से प्यार करता हूं उसके लिए मेरा प्यार हर दिन बढ़ता ही जा रहा है."

विज्ञापन
girlfriend says U.S. man dies during underwater proposal
पानी के अंदर सांस रोककर गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना पड़ा महंगा - फोटो : Facebook/Kenesha Antoine

इस वीडियो में थोड़ी देर बाद नज़र आता है कि वो अपने शॉर्ट्स से एक अंगूठी निकालते हैं लेकिन उसके बाद वो वीडियो में दिखना बंद हो जाते हैं। रिज़ॉर्ट के सीईओ सॉस का कहना है कि उनके स्टाफ़ ने पानी में हुई कुछ गड़बड़ी को लेकर तुरंत प्रतिक्रिया दी लेकिन जब तक वो वहां पहुंचे कुछ भी नहीं किया जा सकता था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed