फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganeshotsav 2025: गणेशोत्सव के मौके पर घर आया है नन्हा मेहमान तो रखें गणपति जी से जुड़े ये यूनिक नाम

Wed, 27 Aug 2025 10:57 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 27 Aug 2025 10:57 AM IST
सार

Ganeshotsav 2025 Baby Names: यहां हम आपको गणेश जी के कुछ ऐसे चुनिंदा और प्रभावशाली नाम बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने शिशु के नामकरण संस्कार में शामिल कर सकते हैं और उनके जीवन में गणपति बप्पा का आशीर्वाद सदैव बनाए रख सकते हैं।

विज्ञापन
Ganeshotsav 2025 Unique Baby Girl Or Boy Name Inspired by Lord Ganesh
गणेश जी के नाम पर बेटे या बेटी का नाम - फोटो : Amar Ujala

Ganeshotsav 2025 Baby Names: आज यानी 27 अगस्त 2025 से गणेश उत्सव का शुभारंभ हो रहा है। यह 10 दिवसीय पर्व पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान भक्त विघ्नहर्ता भगवान गणेश को अपने घर आमंत्रित करते हैं, विधि-विधान से उनकी स्थापना करते हैं और पूरे 10 दिन तक भक्ति व श्रद्धा से उनकी सेवा करते हैं। मान्यता है कि गणपति बप्पा इन दिनों अपने भक्तों के साथ ही निवास करते हैं और उनके जीवन से हर विघ्न को दूर करते हैं।



ऐसे शुभ अवसर पर यदि परिवार में नन्हे मेहमान का जन्म हो जाए तो खुशी सचमुच दोगुनी हो जाती है। जिस तरह भगवान गणेश माता पार्वती और भगवान शिव के पुत्र हैं, उसी प्रकार गणेशोत्सव में संतान का आगमन भी भगवान गणेश के आशीर्वाद का प्रतीक माना जा सकता है।

भगवान गणेश के 108 नाम हैं, जो बेहद सुंदर और गहरे अर्थ लिए हुए हैं। इन नामों में शक्ति, ज्ञान, सौभाग्य और समृद्धि का आशीर्वाद निहित है। इसलिए यदि आपके घर बेटे या बेटी का जन्म हुआ है, तो आप बप्पा के पावन नामों में से एक आधुनिक और आकर्षक नाम अपने बच्चे के लिए चुन सकते हैं।

यहां हम आपको गणेश जी के कुछ ऐसे चुनिंदा और प्रभावशाली नाम बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने शिशु के नामकरण संस्कार में शामिल कर सकते हैं और उनके जीवन में गणपति बप्पा का आशीर्वाद सदैव बनाए रख सकते हैं।

Ganeshotsav 2025 Unique Baby Girl Or Boy Name Inspired by Lord Ganesh
बेटी का नाम - फोटो : Adobe

लड़कियों के लिए गणेश जी के नाम


आर्विका- गणेश जी के इस सुंदर से नाम का अर्थ है सार्वभौमिक।

शुभायी - भगवान गणपति को शुभ का प्रतीक मानते हैं, बेटी के लिए ये नाम बेहद सुंदर है।

तनुषी - इस नाम का अर्थ है, दिव्य सौन्दर्य और बुद्धिमान।

कृति - भगवान गणेश के 108 नामों में से एक है।

मान्या- गणेश जी के इस नाम का अर्थ है सम्मान के योग्य।

Ganeshotsav 2025 Unique Baby Girl Or Boy Name Inspired by Lord Ganesh
बेटी का नाम - फोटो : Adobe

गानवी- भगवान गणेश के भक्तों को गानवी कहा जाता है, बेटी के लिए ये आधुनिक नाम है।

उत्कृष्टता- इस नाम का अर्थ है जो सर्वोत्तम हो।

सुखनिधि- भगवान गणेश का यह नाम बेटी के जीवन को सुखमय बना सकता है

प्रज्ञा- सत्य-असत्य की पहचान करने में सक्षम

ज्ञाना- गजानन को ज्ञान का देवता कहते हैं, 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganeshotsav 2025 Unique Baby Girl Or Boy Name Inspired by Lord Ganesh
हरियाली तीज में जन्मी बेटी का नाम - फोटो : Adobe

बेटे के लिए भगवान गणेश के सुंदर नाम

 

सिद्धेश - धन्य का स्वामी या सफलता

शुबन- शुभ और प्रतिभाशाली

सुमुख- गणेश जी के इस नाम का अर्थ है, अच्छा दोस्त।

प्रथम- गणपति जी को प्रथम भी कहा जाता है, क्योंकि सभी देवी देवताओं में उनका स्मरण सबसे पहले किया जाता है।

सुप्रदीप- गणेश जी के इस नाम का अर्थ है प्रतिभाशाली

विज्ञापन
Ganeshotsav 2025 Unique Baby Girl Or Boy Name Inspired by Lord Ganesh
गणेश जी के नाम पर बच्चे का नाम - फोटो : Instagram/ vmamba.studio

अथर्व- भगवान गणेश के इस नाम का अर्थ है, ज्ञान और बुद्धि के देवता।

अद्वैत - बेटे के लिए इस नाम का अर्थ है अनोखा ।

ओजस- महत्वपूर्ण ऊर्जा से परिपूर्ण 

अमय का अर्थ अमृत से है

तक्ष- अविष्कार करना या मन में आकार देना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed