फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganeshotsav 2024: घर पर की है गणपति स्थापना तो बच्चों को सिखाएं ये बातें, तभी संस्कृति से होगा उनका जुड़ाव

Sun, 08 Sep 2024 11:19 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 08 Sep 2024 11:19 AM IST
सार

अगर आपने भी अपने घर पर बप्पा की स्थापना की है और आपके घर में बच्चे हैं, तो अपने बच्चों को कुछ बातें अवश्य सिखाएं। 

विज्ञापन
Ganeshotsav 2024 tips for celebrate Ganeshotsav with your childresn
गणेशोत्सव 2024 - फोटो : iStock

Ganeshotsav 2024: 7 सितंबर दिन शनिवार को देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया गया। इस दिन हर घर-पंडाल में लोग बप्पा की स्थापना करते हैं। बड़े-बड़े सेलेब्स से लेकर आमजन भी खूब धूमधाम से बप्पा को अपने घर लेकर जाते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन लोग दस दिन के लिए अपने घरों में बप्पा की स्थापना करते हैं। ये त्योहार तब और खूबसूरत बन जाता है, जब घर में बच्चे होते हैं।



दरअसल, बच्चे बप्पा को अपना दोस्त मानते हैं। ऐसे में वो बेहद उत्साह से उन्हें अपने घर लेकर आते हैं। ऐसे में अगर आपने घर पर गणपति स्थापना की है, तो बच्चों को इस महत्वपूर्ण आयोजन के बारे में कुछ खास बातें सिखाना जरूरी है, ताकि वे इस परंपरा और इसके महत्व को समझ सकें। बच्चों को गणपति स्थापना और पूजा में सक्रिय रूप से शामिल करने से न केवल उनकी धार्मिक और सांस्कृतिक जानकारी बढ़ेगी, बल्कि वे इन परंपराओं से जुड़ाव भी महसूस करेंगे।

Ganeshotsav 2024 tips for celebrate Ganeshotsav with your childresn
गणेशोत्सव 2024

भगवान गणेश का महत्व

बप्पा की स्थापना की है, तो सबसे पहले अपने बच्चे को उनका महत्व बताएं। इसके लिए आप भगवान गणेश से जुड़ी कहानियां उन्हें सुना सकते हैं। बच्चों को बताएं कि हर कार्य की शुरुआत में उनकी पूजा क्यों की जाती है, ताकि जब भी वो कोई शुभ कार्य करें तो खुद भगवान गणेश को याद रखें।  

Ganeshotsav 2024 tips for celebrate Ganeshotsav with your childresn
गणेशोत्सव 2024 - फोटो : instagram

स्थापना के पीछे का महत्व बताएं

आजकल तकरीबन हर घर में बप्पा की स्थापना की जाती है, लेकिन काफी लोगों को उसके बाद भी इसके पीछे की कहानी नहीं पता होगी। ऐसे में अपने बच्चे को शुरुआत से बप्पा के आगमन के पीछे की कहानी बताएं। इसके साथ ही उन्हें मूर्ति स्थापित करने के दौरान होने वाली विधियों के बारे में जानकारी दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganeshotsav 2024 tips for celebrate Ganeshotsav with your childresn
गणेशोत्सव 2024 - फोटो : instagram

सिखाएं मंत्र और पूजा की विधि

बच्चों के सामने खुद से आरती और मंत्र गाएं। बच्चों को पूजा के दौरान मंत्रों का उच्चारण करने का महत्व समझाएं। सरल मंत्र जैसे “ॐ गण गणपतये नमः” सिखाएं और उनके अर्थ को समझाएं, ताकि ये उन्हें याद रहें। 

विज्ञापन
Ganeshotsav 2024 tips for celebrate Ganeshotsav with your childresn
गणेशोत्सव 2024 - फोटो : इंस्टाग्राम@allusnehareddy

पर्यावरण संरक्षण भी सिखाएं

आजकल ऐसी मूर्तियां बाजार में मिलने लगीं हैं, जिनको विसर्जित करने से पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होता। ऐसे में अपने बच्चों को बताएं कि गणपति की मूर्ति पर्यावरण के अनुकूल सामग्री से बनानी चाहिए, जिससे विसर्जन के बाद पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed