{"_id":"5d7607e08ebc3e93cb76439d","slug":"from-these-6-steps-you-can-also-make-your-bond-precious","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुछ इस तरह आप भी बना सकते हैं अपने रिश्ते को खास , इन 6 बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
कुछ इस तरह आप भी बना सकते हैं अपने रिश्ते को खास , इन 6 बातों का रखें ध्यान
Wed, 11 Sep 2019 07:05 AM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 11 Sep 2019 07:05 AM IST
विज्ञापन
प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी रिश्ते में यह बात मायने नहीं रखती कि आप कितनी परफेक्ट हैं या फिर आपका रिश्ता कितना परफेक्ट है। दरअसल, रिश्ते को सही तरीके से निभाने में ही रिश्ते की अहमियत है। रिश्तों को दिमाग से नहीं बल्कि दिल से निभाया जाता है। इसके लिए विश्वास और प्यार का होना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं आप कैसे अपने रिश्ते को खास बना सकती हैं।
लव
आप अपने पार्टनर के साथ हफ्ते में एक बार बाहर खाना या फिर साथ खाना जरूर खाएं। दरअसल, हम इतने व्यस्त वक्त में हैं कि हमें अपने पार्टनर के साथ साथ खाने का भी वक्त नहीं मिलता है। ऐसे में रिश्ते थोड़े उलझने लगते हैं। आप अपने रिलेशन को उलझने न दें और एक-दूसरे के लिए टाइम निकालकर साथ में डिनर जरूर करें।
Seasoned With Love
- फोटो : social media
आप अपने पार्टनर की पसंद की फिल्म देखने साथ जाएं। दरअसल, अगर आपको फिल्म देखना ज्यादा पसंद नहीं है तो भी महीने में एक बार आप अपने पार्टनर की पसंदीदा फिल्म देखने के लिए साथ जरूर जाएं। इससे आपसी प्यार बढ़ता है। पति-पत्नी और प्रेमी-प्रेमिका की पसंद और नापसंद अलग-अलग हो सकती है ऐसे में कई बार एक-दूसरे की पसंद का सम्मान करना और उसे अपनी पसंद बनाना समझदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
obsessive love disorder
अगर आपके पार्टनर को क्रिकेट देखना पसंद है तो आप उसे क्रिकेट की टिकट का सरप्राइज दे सकते हैं। दरअसल, रिश्तों में सरप्राइज देने से प्यार बढ़ता है। आप एक- दूसरे की पसंद से कपड़े पहनें। इससे भी आपके बीच का प्यार मजबूत होगा।
विज्ञापन
love story
रिश्तों में मिठास बरकरार रखने के लिए एक-दूसरे की पसंद का खाना भी जरूरी है। इससे आप एक-दूसरे के साथ क्वालिटी वक्त तो बिताते ही हैं साथ ही में मजबूती से जुड़ते भी हैं। आप अपने पार्टनर को सरप्राइज तोहफा दे सकते हैं। उसके लिए परफ्यूम या फिर कपड़े खरीद सकते हैं।