Friendship Day 2025 Celebration Ideas: दोस्ती का खूबसूरत रिश्ता आपके जीवन में खुशियां और मौज-मस्ती लेकर आता है। जीवन की थकान, परेशानियों और संघर्ष को कम करने में दोस्त एक ऐसी औषधि के जैसा है जो तुरंत राहत देता है। आपके चेहरे पर मुस्कान लानी हो या आपकी परेशानियों को हल निकालना हो, दोस्त हर मौके पर आपके साथ होता है। इसी दोस्त और उससे आपके मजबूत रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल दोस्ती दिवस मनाया जाता है। दोस्ती दिवस अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस साल फ्रेंडशिप डे 3 अगस्त 2025 को मनाया जा रहा है।
इस खास दिन को अपने दोस्त के लिए खास बना देना चाहते हैं तो कुछ विकल्प दिए जा रहे है। ये विकल्प खर्चेलू नहीं हैं, बल्कि दिल छू लेने वाले हैं। आइए जानते हैं कि इस साल दोस्त के साथ फ्रेंडशिप डे कैसे सेलिब्रेट करें ताकि आप दोनों का दिन यादगार बन जाए, साथ ही इस दिन आप सब भुलाकर मस्ती कर पाएं।
2 of 6
फ्रेंडशिप बैंड
- फोटो : adobe
फ्रेंडशिप बैंड है जरूरी
दोस्ती दिवस मनाने की पुरानी परंपरा आज भी जिंदा है। दोस्त की कलाई पर रंग-बिरंगी फ्रेंडशिप बैंड बांधकर रिश्ते को खास बना सकते हैं। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए अपने दोस्त की कलाई पर मित्रता का प्रतीक फ्रेंडशिप बैंड बांधें।
3 of 6
फोटोज और रील शेयर करें
- फोटो : istock
फोटोज और रील शेयर करें
दोस्ती की यादों को सोशल मीडिया पर रील्स और पोस्ट के जरिए शेयर करें। अपने दोस्त संग पुरानी तस्वीरें, दोस्ती वाले कोट्स और गाने लगाकर रील और स्टेट्स दोस्त के नाम डेडिकेट कर सकते हैं।
4 of 6
फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
खत या वाॅयस नोट
आज के डिजिटल दौर में दोस्त के लिए कुछ निजी करने से रिश्ता और मजबूत बनता है। दोस्त के लिए अपने हाथों से लेटर लिख सकते हैं या फिर दिल छू लेने वाला वाॅयस नोट रिकाॅर्ड करके दोस्त को भेज सकते हैं।
5 of 6
वीडियो काॅल
- फोटो : adobe
मूवी नाइट या वीडियो काॅल
अगर दोस्त दूर है तो नेटफ्लिक्स पार्टी या वीडियो काॅल से जुड़े और साथ वक्त बिताएं। मिल सकते हैं तो दोस्त के साथ मूवी या डिनर के लिए जाएं। अपने पुराने स्पाॅट पर मिलें, मस्ती करें और यादों को ताजा करें