फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के लिए घर आए लड़केवाले तो हर लड़की को जरूर पूछने चाहिए ये 3 सवाल

Sat, 27 Jan 2018 10:32 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Jan 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
Five Things To Ask Your Partner Before Arrange Marriage
Arrange Marriage

आमतौर पर अरेंज मैरेज करने वाले जोड़ों की सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि वह अपने पार्टनर के बारे में बेसिक चीजें भी अच्छे से नहीं जान पाते। हालांकि, आजकल कई परिवारों में लड़का और लड़की को कुछ वक्त के लिए अकेला छोड़ दिया जाता है कि वे एक दूजे से बात कर सकें और शादी का अहम फैसला लेने से पहले कुछ बातें क्लीयर कर लें।



अगर लड़केवाले शादी के सिलसिले में घर आएं, तो जिस लड़के से शादी होने वाली है उससे ये तीन सवाल हर लड़की को करना चाहिए...

Five Things To Ask Your Partner Before Arrange Marriage
Arrange Marriage

करियर
अगर लड़की शादी के बाद नौकरी करना चाहती है तो उसे यह बात लड़के से सबसे पहले क्लीयर कर लेनी चाहिए कि शादी के बाद ससुरालवालों को कोई समस्या तो नहीं होगी? अगर आपकी नौकरी शिफ्ट वाली है यानी आपको रात में भी दफ्तर में काम करना पड़ता है तो इस बात को लेकर भी लड़के की राय जाननी जरूरी है। 

इसके अलावा लड़की को लड़की के कामकाज, सैलरी और करियर गोल्स के बारे में बातें जरूर कर देनी चाहिए। इससे आपको यह समझने का भी मौका मिल जाएगा कि वह अपने करियर को लेकर कितने गंभीर हैं। हर लड़की के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि जिस लड़के के साथ उसकी शादी होने जा रही है उसके करियर ज्यादा मायने रखता है या परिवार

Five Things To Ask Your Partner Before Arrange Marriage
dating

खर्च और सेविंग्स
अगर शादी के बाद भी आपके जॉब करते रहने के फैसले से लड़के को कोई परेशानी नहीं है तो दूसरा सवाल आपका यह होना चाहिए कि शादी के बाद आप घर के खर्च का बंटवारा कैसे करेंगे, पैसों की बचत और इंवेस्टमेंट कैसे करेंगे।

साथ ही लड़के से उसकी मौजूदा बैंक बैलेंस, लोन आदि के बारे में भी सवाल जरूर करें। अपनी फाइनेंशियल स्टेटस भी उन्हें बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five Things To Ask Your Partner Before Arrange Marriage
f

घर के नियम कायदे
कुछ लोग अपनी बहुओं पर घूंघट, कम बोलना, सुबह जल्दी उठना जैसी ढेर सारी पाबंदियां थोप देते हैं। वहीं कई घरों में बहू के साथ बेटी जैसा बर्ताव किया जाता है। इसलिए आपके लिए यह जानना जरूरी है कि जिस घर में आपकी शादी की बात चल रही है वहां के नियम-कायदे क्या हैं, घर के अहम फैसले कौन लेता है, परिवार में कितने लोग हैं। 

जब तक लड़कियों को इन तीन सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं मिल जाता उन्हें रिश्ते के लिए 'हां' नहीं कहना चाहिए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed