फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टनर में है ये खूबियां तो खुदको समझें किस्मत वाला, बदलने वाली है आपकी लाइफ

Mon, 25 Feb 2019 05:46 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 25 Feb 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
five qualities of caring partner
relationship tips

कहते हैं- सच्चा प्यार बड़ी मुश्किल से मिलता है। दरअसल, प्यार करने वाले शख्स तो आपको मिल जाएंगे, लेकिन परवाह करने वाले लोग कम मिलते हैं। जब आप रिश्तों में होते हैं, तो कई बार अपने पार्टनर की खूबियों के बारे में सोचने का टाइम आपको नहीं मिलता है। ऐसे में कई बार झगड़े या विवाद के मौके पर बिना सोचे-समझे पार्टनर से ब्रेकअप कर लेते हैं लेकिन पार्टनर के बारे में सोचने पर जब उसकी अच्छी बातें आपको याद आती हैं, तो आपको पछतावा भी होता है। अगर आपका पार्टनर आपकी परवाह करता है और उसमें केयरिंग पार्टनर की ये खूबियां मौजूद हैं, तो ऐसे पार्टनर की छोटी-मोटी कुछ गलतियों को माफ किया जा सकता है। ऐसे शख्स से ब्रेकअप से पहले कम से कम दो बार जरूर सोचना चाहिए क्योंकि 'लाइफ पार्टनर' वो शख्स होता है, जिसके साथ आपको अपनी पूरी जिंदगी बितानी होती है और ऐसे शख्स से बेहतर लाइफ पार्टनर आपके लिए कोई नहीं हो सकता है। आइए जानते हैं केयरिंग पार्टनर में कौन-कौन सी खूबियां होती हैं। 

five qualities of caring partner
relationship

मेच्योरिटी की पहचान
कई बार रिश्ते इसलिए भी ज्यादा नहीं चलते कि आप दोनों में से एक इंसान कम मेच्योर होता है। अगर आपके साथी समझदार हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी अपना आपा नहीं खोते हैं, तो ऐसे साथी आपके लाइफ पार्टनर बन सकते हैं। ऐसे इंसान को एक मौका देने में कोई बुराई नहीं है क्योंकि माफ करना आपके मेच्योरिटी की पहचान है और गलती की माफी मांगना उनकी मेच्योरिटी की पहचान।

five qualities of caring partner
relationship

दिलवाला 
अगर पार्टनर आपकी बातों को महत्व देते हैं और कभी भी दोस्ती का अपने फायदे के लिए या गलत फायदा नहीं उठाते हैं, तो वो एक अच्छे दिल वाले इंसान हैं। ऐसा शख्स कभी कभार छोटी-मोटी गलती करे या आपका झगड़ा हो जाए, तो भी माफ कर देना चाहिए। ऐसी गलतियों पर आपका थोड़ा गुस्सा जायज है लेकिन इतना नाराज होना कि रिश्ता खत्म होने की नौबत आ जाए, गलत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
five qualities of caring partner
relationship

जिम्मेदार 
जिंदगी सिर्फ प्यार से नहीं चलती है इसलिए पार्टनर के पास भविष्य के लिए कुछ योजनाएं भी होनी चाहिए। शादी के बाद आपकी जिम्मेदारियां बढ़ती हैं। आपको सामाजिक रूप से तो अधिक मेहनत करनी पड़ती है साथ ही आर्थिक मोर्चे पर भी आपकी जिम्मेदारियों में इजाफा होता है। जरा सोचिए, क्या आप अभी उन सब उत्तरदायित्वों को निभाने में सक्षम हैं। 

विज्ञापन
five qualities of caring partner
relationship

परेशानी में साथ 
कई बार कुछ ऐसी परेशानियां आ जाती हैं जिनका सामना आपको अकेले करना पड़ता है, जिसमें आप किसी और की मदद नहीं ले सकते। ऐसी परेशानी के वक्त आपके पार्टनर भले आपकी मदद न कर सकें, लेकिन वो इस बात का एहसास जरूर दिला सकते हैं कि हर परेशानी में वो आपके साथ खड़े हैं। किसी भी शख्स की सबसे सही पहचान परेशानी के वक्त पर ही पता चलती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed