फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरत से ज्यादा प्यार भी है एक बीमारी, इन लक्षणों से जानें लव एडिक्शन शिकार तो नहीं आप

Mon, 25 Feb 2019 08:57 AM IST
अनिल पांडेय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अनिल पांडेय Updated Mon, 25 Feb 2019 08:57 AM IST
obsessive love disorder effect treatment and symptoms
obsessive love disorder

किसी से प्यार करना एक खूबसूरत चीज है लेकिन प्यार अगर हद से पार कर जाए तो बीमारी भी बन जाती है। अगर आप किसी और से मोहब्बत करते हैं और सामने वाला व्यक्ति आपको मना कर रहा हो फिर भी आप उससे बेपनाह मोहब्बत कर रहे हैं तो आप ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर के शिकार हो गए हैं। अमेरिकी हेल्थ वेबसाइट हेल्थलाइन के मुताबिक, ‘ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर’ एक तरह की मानसिक अवस्था है, जिसमें युवा किसी अन्य शख्स पर असामान्य रूप से फिदा हो जाते हैं। उन्हें ऐसा लगने लगता है कि उस शख्स पर सिर्फ उनका अधिकार है और उसे भी बदले में उनसे प्यार करना चाहिए। अगर दूसरा शख्स उनसे प्यार नहीं करता तो वो इसे स्वीकार नहीं कर पाते। ऐसे में वे सामने वाले की भावनाओं पर भी पूरी तरह से अपना आधिपत्य स्थापित करना चाहते हैं। 

obsessive love disorder effect treatment and symptoms
obsessive love disorder

ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर लक्षण

  • किसी के प्रति जबरदस्त और असाधारण आकर्षण का होना।
  • उस शख्स के बारे में लगातार आने वाले विचार, जिसके चलते पीड़ित का खुद का कोई नियंत्रण न रह पाए।
  • दूसरे शख्स और उसकी भावनाओं को काबू में करने की इच्छा। सामने वाले के द्वारा प्रस्ताव पर दी गई अस्वीकृति को स्वीकार न कर पाना।
  • दूसरों से भी उसकी ही बातें करना, अक्सर उसका जिक्र करने का कोई बहाना ढूंढना।
  • किसी एक व्यक्ति की वजह से ही बाकी रिश्तों को भूल जाना।
  • जिस व्यक्ति की और आकर्षण बढ़ रहा हो उसे बार-बार मैसेज या कॉल करना, उसका पीछा करना, सोशल मीडिया पर उसे स्टॉक करना।
  • ब्लैकमेल करना, किसी भी तरह अपना प्रस्ताव मनवाने की कोशिश करना। ये सब ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर लक्षण हैं।
obsessive love disorder effect treatment and symptoms
obsessive love disorder

क्यों होता है

साइकियाट्रिक के अनुसार ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर की कोई एक ही वजह हो, ऐसा जरूरी नहीं है। कई बार इसका संबंध कई तरह की अन्य मानसिक तकलीफों से भी होता है। आत्मविश्वास की कमी और असुरक्षा की भावना भी ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर की बड़ी वजहों में शामिल हैं। कई बार ऐसा भी देखने में आया है कि जिन लोगों को बचपन और किशोरावस्था में परिवार या करीबियों का प्यार नहीं मिलता बाद में वो कभी न कभी ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर से गुजरते हैं। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति न सिर्फ स्वयं को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि दूसरे इंसान को भी मुश्किल में डाल रहा होता है।

विज्ञापन
obsessive love disorder effect treatment and symptoms
obsessive love disorder

अटैचमेंट डिसऑर्डर से आशंका ज्यादा

इसकी वजह से लोगों में अपनी भावनाओं और किसी से जुड़ाव को काबू करने में परेशानी होती है। कई बार वो दूसरों से जरूरत से ज्यादा दूर हो जाते हैं और कई बार दूसरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर। ऐसा बचपन या किशोरवास्था के बुरे पारिवारिक रिश्तों या कड़वे अनुभवों की वजह से भी हो सकता है।

बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी भड़काती है भावनाएं

इसे ‘इमोशनली अनस्टेबल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर’ भी कहा जाता है। इसमें लोग अपनी भावनाओं को समझने में कठिनाई का अनुभव करते हैं। उनमें रिश्तों को लेकर डर और असुरक्षा की भावना भी होती है। बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी वाले व्यक्ति को इस बीमारी की आशंका ज्यादा होती है।
obsessive love disorder effect treatment and symptoms
obsessive love disorder

इरोटोमेनिया मतलब एकतरफा प्यार

इरोटोमेनिया बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति को अक्सर ऐसा भ्रम होता है कि सामने वाला उससे प्यार करता है, जबकि असल में ऐसा नहीं होता। इरोटोमेनिया की वजह से भी ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर होने का खतरा बढ़ जाता है। इस डिसऑर्डर से पीड़ित व्यक्ति ज्यादातर मामलों में आपराधिक हथकंडे अपनाता है।

कब लें डॉक्टर की मदद?

काउंसलिंग और थैरेपी के जरिए ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आमतौर पर काउंसलिंग या थैरेपी के शुरुआती पांच-छह सेशन में ही इसका असर कम होने लगता है और धीरे-धीरे इंसान सामान्य अवस्था में लौटने लगता है। आपको लगे कि कोई शख्स आपको हद से ज्यादा प्रभावित कर रहा है और आपको दिक्कत हो रही है तो फौरन ही डॉक्टर या किसी नजदीकी व्यक्ति की मदद लेनी चाहिए।

अगर आपके रोजमर्रा के कामों जैसे कि खाने-पीने और नींद में किसी एक व्यक्ति की वजह से खलल पड़ रहा है, तो किसी सलाहकार की आवश्यकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed