Father's Day Celebration Ideas: हर साल जून के तीसरे रविवार को पिता के लिए समर्पित एक खास दिन मनाया जाता है, जिसे फादर्स डे कहा जाता है। इस साल फादर्स डे 15 जून 2025 को मनाया जा रहा है। यह दिन पिता सम्मान करने और प्यार जताने का खास मौका होता है। अगर आप अपने जन्म से आज तक बीते हर दिन को याद करें तो आपको महसूस होगा कि पापा ने हमारे लिए अब तक बहुत कुछ किया है और लगातार करते ही आ रहे हैं। बच्चे की हर जरूरत, उसके हर सपने, ख्वाहिशें पूरी करने के लिए पापा दिन रात मेहनत करते हैं, ताकि बच्चा अच्छा पहन सके, अच्छा खा सके और अच्छा पढ़कर भविष्य संवार सके।
Father's Day 2025: फादर्स डे के लिए अभी से कर लें तैयारी, इस बार नए आइडियाज से पिता को खास महसूस कराएं
Father's Day Celebration Ideas: अगर आप भी इस बार फादर्स डे पर कुछ नया और यादगार करना चाहते हैं तो अभी से तैयारी शुरू कर दीजिए। यहां कुछ क्रिएटिव और बजट-फ्रेंडली आइडियाज जिए जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप अपने पापा का दिल जीत सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंडमेड गिफ्ट्स से कहें 'थैंक यू डैड'
बच्चों के हाथों से बना कार्ड, स्क्रैपबुक या कोई DIY गिफ्ट उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। इसमें आप उनके जीवन के खास पलों की तस्वीरें और मैसेज जोड़ सकते हैं।
पापा का पसंदीदा खाना
पापा की पसंद का नाश्ता या लंच बनाएं। खाने के साथ एक छोटा-सा मैसेज जोड़ दें, “पापा, आपने पूरी जिंदगी हमारे लिए मेहनत की, आज हम आपके लिए कुछ खास करना चाहते हैं।” यकीनन आपके इस प्रयास से उनको खुशी महसूस हो सकती है।
वीडियो मैसेज
परिवार के हर सदस्य से पापा के लिए 10-20 सेकेंड का वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करवा लें और उसे मिलाकर एक प्यारा सा वीडियो बनाएं। पापा को यह वीडियो दिखाकर बताएं कि वह कितने जरूरी हैं।
गिफ्ट आइडिया
- पसंदीदा किताब
- वॉलेट, बेल्ट या पर्सनलाइज्ड मग
- मोबाइल स्टैंड या चश्मे का स्टाइलिश बॉक्स
- स्मार्टवॉच
- ग्रूमिंग किट
मी टाइम प्लान करें
अगर आपके पापा बहुत व्यस्त रहते हैं तो उन्हें स्पा, मसाज, सैर या मंदिर जाने जैसी कोई एक्टिविटी प्लान करके दें।
पुरानी यादों को ताजा करें
पुराने फोटो एलबम या वीडियो दिखाकर उनके साथ बैठकर यादों को ताजा करें। वो पल उनकी आंखें नम और दिल भर देगा।