फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Father's Day Gift Idea: पापा का दिल जीत लेंगे ये खास तोहफे, पैसा भी होगा कम खर्च

Sun, 15 Jun 2025 09:32 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 15 Jun 2025 09:32 AM IST
सार

Budget Friendly Gift Ideas For Father: इस फादर्स डे पर पर कुछ हटके और भावनाओं से जुड़ा गिफ्ट देकर अपने पापा को स्पेशल फील कराएं। वैसे तो यहां आपको बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज बताए जा रहे हैं, फिर भी अगर आपके पास बहुत कम बजट है तो अपने भाई-बहन के साथ मिलकर उनके लिए फादर्स डे को खास बना सकते हैं। 

विज्ञापन
Father's Day 2025 Budget Friendly Gift Ideas For Father ke liye Gifts
फादर्स डे 2025 के लिए गिफ्ट आइ्डियाज - फोटो : Amar ujala

Budget Friendly Gift Ideas For Father: हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। यह दिन पिता को समर्पित होता है, जिसमें बच्चों को अपने पापा को स्पेशल महसूस कराने का मौका मिलता है। यह खास अवसर है जिसमें बच्चे अपने पिता के मूक प्रेम, फिक्र, त्याग और समर्पण को सम्मान देते हैं और उनके प्रति अपने प्यार को जाहिर करते हैं। 



पिता को खास महसूस कराने और उनका दिल जीतने के कई तरीके हैं। आप उनके साथ वक्त बिता सकते हैं। एक पूरा दिन पापा के लिए छोटी-छोटी मगर प्यारी प्यारी एक्टिविटीज से स्पेशल कर सकते हैं। एक अच्छा फैमिली डिनर या ट्रिप प्लान कर सकते हैं। हालांकि इन सब के बीच पिता के लिए एक प्यारा सा तोहफा इस दिन की खूबसूरत याद बनकर उनके साथ रह सकता है। फादर्स डे पर पापा को एक गिफ्ट देना तो बनता है। जरूरी नहीं कि तोहफा महंगा हो बल्कि जो दिल से दिया जाए वही पापा को सबसे प्यारा लगता है। 

इस फादर्स डे पर पर कुछ हटके और भावनाओं से जुड़ा गिफ्ट देकर अपने पापा को स्पेशल फील कराएं। वैसे तो यहां आपको बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज बताए जा रहे हैं, फिर भी अगर आपके पास बहुत कम बजट है तो अपने भाई-बहन के साथ मिलकर उनके लिए फादर्स डे को खास बना सकते हैं। 

Father's Day 2025 Budget Friendly Gift Ideas For Father ke liye Gifts
हैंडमेड कार्ड - फोटो : Freepik

हाथ से बना कार्ड या चिट्ठी

फादर्स डे पर पापा के लिए अपने हाथ से बनाकर एक विशिंग कार्ड दें। हैंडमेड कार्ड पर पापा के लिए कुछ खूबसूरत सी बातें लिखें। आपकी और उनकी कोई याद से जुड़ा किस्सा, खत पर लिखकर उन्हें तोहफे में दे सकते हैं। इस तरह का तोहफा पापा के लिए सबसे कीमती होने के साथ ही भावनात्मक हो सकता है। हैंडमेड कार्ड से आपका प्यार उनके प्रति जाहिर होगा, साथ ही इसे बनाने में बहुत अधिक पैसा खर्च भी नहीं होता है। 

Father's Day 2025 Budget Friendly Gift Ideas For Father ke liye Gifts
ग्रूमिंग किट - फोटो : Freepik

ग्रूमिंग किट

पुरुषों को भी ग्रूमिंग किट की जरूरत होती है। एक साधारण शेविंग सेट या ग्रूमिंग किट उनके बहुत काम आएगा। वह आपके दिए इस तोहफे का रोजमर्रा में उपयोग कर सकते हैं। पापा जब-जब ग्रुमिंग या शेविंग किट का इस्तेमाल करेंगे, हमेशा उनके चेहरे पर आपका तोहफा देखकर स्माइल आ जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Father's Day 2025 Budget Friendly Gift Ideas For Father ke liye Gifts
कुर्ता पायजामा - फोटो : instagram

कॉटन कुर्ता सेट

पापा के लिए अच्छा सा कुर्ता पायजामा सेट भी तोहफे में ले सकते हैं। काॅटन का कुर्ता सेट गर्मियों के लिए हल्का, आरामदायक और काम का गिफ्ट होगा। इसके अलावा रुमाल का सेट या मोजे का सेट भी पापा के बहुत काम आता है। आप फादर्स डे पर उन्हें ये भी गिफ्ट कर सकते हैं। वह जब भी आपका गिफ्ट पहनेंगे तो दूसरों को गर्व से बताएंगे कि यह उनके बेटे या बेटी ने तोहफे में दिया है।

विज्ञापन
Father's Day 2025 Budget Friendly Gift Ideas For Father ke liye Gifts
ईयरफोन - फोटो : Freepik.com

इयरफोन या मोबाइल स्टैंड

पापा को काम या मनोरंजन के लिए इयरफोन की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा मोबाइल स्टैंड भी उनके लिए उपयोगी हो सकता है। ऐसे में अगर आपके पास इतना बजट हो तो एक अच्छा सा इयरफोन या मोबाइल स्टैंड तोहफे में दे सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed