बात अगर औरतों की हो तो उनसे बेहतर कोई नहीं है खरीदारी के मामले में और दुकानदारों की चालाकी समझने के लिए। दुकानदार सामान बेचने के लिए ना जाने कौन-कौन से डॉयलाग मारते हैं। अजीब बात है कि सब एक जैसी ही बात करते हैं। आइए जानते हैं दुकानदारों के घिसी पिटी डॉयलाग जिसे सुनकर आप बोर हो गए हैं।
क्या दुकानदारों के ये डॉयलाग सुनकर आप भी बोर हो गए हैं?
किसी भी सामान का भाव पूछते ही जो सबसे पहली लाइन होती है वो है कि "मैडम एक ही पीस बचा है।" कोई भी पीस उठाते हो तो दुकानदार समझ जाता है कि आपको ये पीस पसंद है। तो फौरन ही कि आप उसे रिजेक्ट करें उससे पहले ही जता देता है कि बस एक ही पीस है से जाओं वरना हाथ से निकल जाएगा। इस डर से कई लोग खरीद भी लेते हैं।
क्या दुकानदारों के ये डॉयलाग सुनकर आप भी बोर हो गए हैं?
आप मोल भाव ना करें उसके लिए पहले ही बोल देते हैं कि "फिक्स प्राइस है।"
क्या दुकानदारों के ये डॉयलाग सुनकर आप भी बोर हो गए हैं?
और अगर गलती से आपने सामान की क्वालिटी पर सवाल उठा दिया तो समझ जाएं कि आपको जवाब में मिलना है, "इम्पोर्टड सामान है ये"।
क्या दुकानदारों के ये डॉयलाग सुनकर आप भी बोर हो गए हैं?
एक बार मोलभाव में लग गए और बात नहीं बनी। तो एक बार सामान छोड़ कर जाने लगेंगे तो दुकानदार तुरंत बोलेगा "चलों अच्छा ना आपका ना मेरा"।