फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपके पति भी छिपाते हैं आपसे ये बातें, जानिए क्या हो सकता है कारण

Sat, 30 Jan 2021 10:37 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 30 Jan 2021 10:37 AM IST
विज्ञापन
does your husband also hide this secrets from you here are the reasons
उनका डर शायद उन्हें ये बातें बताने से रोकता है - फोटो : Pixabay

पति-पत्नी का रिश्ता दो जिस्म एक जान सा होता है। हर खुशी -दुख पत्-पत्नी एकदूजे से साझा करते हैं लेकिन कई बार सबकुछ अच्छा चल रहा होता है फिर भी पति अपनी पत्नियों से कुछ बातें छिपाते हैं, बातें छिपाने की पीछे कई सारी वजहें हो सकती है लेकिन पत्नी को जब ये बातें किसी अन्य से पता चलती हैं तो वे यह सोचती हैं कि क्या यह रिश्ता इतना प्रगाढ़ नहीं कि उनके पति यह बातें उनसे खुद से कह देते । हालांकि इन बातों को छिपाने के पीछे पतियों का सिर्फ यही इरादा होता है कि अच्छे- भले रिश्ते में इन बातों को बताने से कहीं तनाव न आ जाए, उनका डर शायद उन्हें ये बातें बताने से रोकता है। अगली स्लाइड्स से जानिए वे कौनसी बातेंं हैं जो पति अपनी पत्नी को बताने से हिचकते हैं।

does your husband also hide this secrets from you here are the reasons
स्वयं से ही आर्थिक प्रबंधन कर लेते हैं - फोटो : pixabay

आर्थिक तंगी
यदि पुरुष किसी प्रकार की आर्थिक तंगी से जूझ रहे होते हैं तो वे इस विषय में बहुत जरूरी होता है तो ही पत्नी को बताते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि आर्थिक मामलों को वो खुद से हैंडल कर सकते हैं। पत्नी को इस विषय में बताकर परेशान करने से कोई लाभ नहीं मिलेगा। वे ऐसी स्थिति में स्वयं से ही आर्थिक प्रबंधन कर लेते हैं और कई बार खुद के खर्चों में कटौती कर लेते हैं।

does your husband also hide this secrets from you here are the reasons
महिला मित्रों के बारे में पत्नी को बताने से हिचकते हैं - फोटो : pixa

महिला- मित्र
कई सारे पुरुष अपनी महिला मित्रों के बारे में पत्नी को बताने से हिचकते हैं क्योंकि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं होता है कि पत्नी की क्या प्रतिक्रिया हो सकती है। उन्हें डर होता है कि उनके रिश्ते में कहीं खटास पैदा न हो जाए। जबकि यह तो तय बात है कि विवाह से पहले भी पति के जीवन में यह महिला मित्र थीं, विवाह हो जाने के बाद अचानक उनसे दोस्ती खत्म तो हो ही नहीं सकती। इसलिए एक डर उन्हें इस विषय में बात करने से रोकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
does your husband also hide this secrets from you here are the reasons
दोस्तों के साथ पार्टी की योजना पत्नी से छिपा लिया करते हैं - फोटो : Pixabay

पार्टी 
कई सारे पति यदि दोस्तों के साथ किसी पार्टी की योजना बनाते हैं तो वे पत्नी से उसे छिपा लिया करते हैं। ऐसा विशेषकर तब होता है जब पत्नी पति के उन दोस्तों को पसंद न करती हों या फिर पत्नी पार्टी की इन बातों से चिढ़ जाती हों इसलिए पुरुष कोई भी बहाना करते या बात को छिपाकर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं। पुरुषों को ऐसा लगता है यदि उन्होंने ये बात बताई तो पत्नी से लड़ाई हो सकती है।

 

विज्ञापन
does your husband also hide this secrets from you here are the reasons
कई आदतें ऐसी भी होती हैं जो अनुचित होती हैं - फोटो : social media
आदतें जो नापसंद हो
ऐसा तो जरूरी नहीं है कि यदि दो लोग साथ रह रहे हों तो वे एकदूसरी की हर बात को पसंद ही करें। दो अलग-अलग लोगों में बिल्कुल विभिन्न आदतें हो सकती हैं। ऐसे में कई आदतें ऐसी भी होती हैं जो अनुचित होती हैं। महिलाओं को यदि पुरुषों की कोई आदत पसंद नहीं होती है तो वे आसानी से बोल देती हैं लेकिन पुरुषों के लिए यह करना थोड़ा मुश्किल होता है। पति इसलिए पत्नी को उन आदतों के बारे में नहीं कह पाते हैं जो उन्हें नापसंद हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed