{"_id":"6a87043a5eab8dcb880553b0","slug":"cm-rekha-inaugurates-jan-kaushal-kendra-and-swayam-swasthya-kendra-emphasizes-advancing-pm-vision-in-delhi-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: CM रेखा ने जन कौशल केंद्र और स्वयं स्वास्थ्य केंद्र का किया उद्घाटन, पीएम के विजन को आगे बढ़ाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: CM रेखा ने जन कौशल केंद्र और स्वयं स्वास्थ्य केंद्र का किया उद्घाटन, पीएम के विजन को आगे बढ़ाने पर जोर
Thu, 20 Aug 2026 07:13 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 20 Aug 2026 07:13 PM IST
सार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मोती नगर में जन कौशल केंद्र और स्वयं स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। इन केंद्रों की स्थापना मदन लाल खुराना फाउंडेशन द्वारा विधायक हरीश खुराना की पहल पर की गई है।
विज्ञापन
जन कौशल केंद्र और स्वयं स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मोती नगर में जन कौशल केंद्र और स्वयं स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। इन केंद्रों की स्थापना मदन लाल खुराना फाउंडेशन द्वारा विधायक हरीश खुराना की पहल पर की गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन को आगे बढ़ाती है, जिसमें युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नवाचार और तकनीक आधारित शिक्षा के माध्यम से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने भी भारत को नवाचार का केंद्र बनाने और युवाओं को एआई एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान करने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये केंद्र युवाओं को एआई और आधुनिक कौशल आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मदन लाल खुराना के एक मजबूत, सक्षम और समृद्ध दिल्ली के विजन को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।
विज्ञापन
उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद बांसुरी स्वराज, विधायक हरीश खुराना, विधायक उमंग बजाज, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बब्बर सहित अन्य गणमान्यजन एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।