फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Second Chance: क्या आपका Ex दूसरा मौका पाने के लायक है? इन 5 संकेतों से जानिए और फिर लीजिए फैसला

Tue, 18 Mar 2025 10:27 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 18 Mar 2025 10:27 AM IST
सार

Signs Your Ex Deserves A Second Chance: अगर आप इस उलझन में हैं कि आपका एक्स वाकई दूसरा मौका पाने के लायक है या नहीं, तो जरूरी है कि आप कुछ खास संकेतों पर ध्यान दें। ये संकेत आपके रिश्ते की गहराई और आपके एक्स की नीयत को साफ-साफ उजागर कर सकते हैं। अगर ये संकेत आपके रिश्ते में मौजूद हैं, तो शायद रिश्ता दोबारा संवारने का वक्त आ गया है। आइए जानते हैं वे 5 पक्के संकेत जो यह तय करने में मदद करेंगे कि आपका एक्स सच में दूसरा मौका पाने का हकदार है या नहीं।

विज्ञापन
Does your ex deserve a second chance Know these 5 signs and then decide other details inside
क्या Ex को माफ करना सही होगा? - फोटो : adobe stock

ब्रेकअप के बाद अक्सर दिल और दिमाग के बीच एक जंग छिड़ जाती है, क्या उसे दूसरा मौका देना सही होगा या नहीं? रिश्ते में दूसरा मौका देना किसी आसान फैसले से कम नहीं होता, क्योंकि इसमें सिर्फ भावनाएं ही नहीं, बल्कि भरोसा और भविष्य भी दांव पर लगे होते हैं।

अगर आप इस उलझन में हैं कि आपका एक्स वाकई दूसरा मौका पाने के लायक है या नहीं, तो जरूरी है कि आप कुछ खास संकेतों पर ध्यान दें। ये संकेत आपके रिश्ते की गहराई और आपके एक्स की नीयत को साफ-साफ उजागर कर सकते हैं। अगर ये संकेत आपके रिश्ते में मौजूद हैं, तो शायद रिश्ता दोबारा संवारने का वक्त आ गया है। आइए जानते हैं वे 5 पक्के संकेत जो यह तय करने में मदद करेंगे कि आपका एक्स सच में दूसरा मौका पाने का हकदार है या नहीं।

Does your ex deserve a second chance Know these 5 signs and then decide other details inside
क्या Ex को माफ करना सही होगा? - फोटो : adobe stock

1. वह अपनी गलतियों के लिए सच्चे दिल से माफी मांग रहा है

सिर्फ "सॉरी" बोल देना काफी नहीं होता। माफी में सच्चाई झलकनी चाहिए। अगर आपका एक्स अपने पुराने व्यवहार को लेकर दिल से पछता रहा है, अपनी गलतियों को पूरी ईमानदारी से स्वीकार कर रहा है और उसे सुधारने के लिए तैयार है, तो यह एक मजबूत संकेत है।

 एक सच्ची माफी में शब्दों से ज्यादा उसके एक्शन में बदलाव नजर आता है। अगर वो बिना बहाने बनाए अपनी गलती मान रहा है, तो इसका मतलब है कि वह रिश्ता दोबारा सही करने के लिए तैयार है।

 संकेत:

  •  अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार कर रहा है।
  • बिना सफाई दिए माफी मांग रहा है।
  •  दोबारा वही गलती न करने का भरोसा दिला रहा है।
Does your ex deserve a second chance Know these 5 signs and then decide other details inside
क्या Ex को माफ करना सही होगा? - फोटो : adobe stock

2. खोए हुए भरोसे को फिर से बनाने की पूरी कोशिश कर रहा है

ब्रेकअप के बाद भरोसा दोबारा पाना आसान नहीं होता। अगर आपका एक्स आपके भरोसे को दोबारा जीतने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास कर रहा है, तो यह रिश्ता फिर से पटरी पर लौट सकता है। भरोसे की बहाली के लिए सबसे जरूरी चीज है ईमानदारी और पारदर्शिता। अगर वह अपने हर फैसले और काम के बारे में आपको खुले दिल से बता रहा है, तो इसका मतलब है कि वह कुछ छिपा नहीं रहा।

 संकेत:
 आपके सवालों का साफ और स्पष्ट जवाब दे रहा है।
 अपने प्लान्स और रूटीन के बारे में खुलकर बात कर रहा है।
 हर समय ईमानदारी और खुलापन बनाए रखने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Does your ex deserve a second chance Know these 5 signs and then decide other details inside
क्या Ex को माफ करना सही होगा? - फोटो : Adobe stock

3. रिश्ता टूटने की असली वजह को समझ रहा है

अगर आपका एक्स समझ गया है कि रिश्ता क्यों टूटा था और उन गलतियों को सुधारने के लिए तैयार है, तो यह एक बड़ा पॉजिटिव संकेत है। रिश्ता तभी सुधरेगा जब वह उन कारणों को स्वीकार करे जिनकी वजह से ब्रेकअप हुआ था। अगर उसने सच में अपनी गलती को पहचाना है और उसे सुधारने की कोशिश कर रहा है, तो यह दर्शाता है कि वह रिश्ता फिर से निभाने के लिए तैयार है।

 संकेत:

  •  ब्रेकअप के कारणों पर खुलकर बात कर रहा है।
  •  अपनी गलतियों को दोहराने से बच रहा है।
  •  आपके सुझावों को गंभीरता से ले रहा है।
विज्ञापन
Does your ex deserve a second chance Know these 5 signs and then decide other details inside
क्या Ex को माफ करना सही होगा? - फोटो : Adobe Stock

4. अकेलेपन से बचने के लिए नहीं, प्यार की वजह से वापस आ रहा है

क्या आपका एक्स सिर्फ इसलिए वापस आना चाहता है क्योंकि वह अकेला महसूस कर रहा है? या फिर वह वाकई आपसे प्यार करता है और आपके साथ एक स्वस्थ रिश्ता चाहता है? फर्क को समझना बेहद जरूरी है। अगर वह सिर्फ फिजिकल इंटीमेसी या अकेलेपन की वजह से वापस आ रहा है, तो रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिकेगा। लेकिन अगर वह आपके साथ जिंदगी बिताने के इरादे से लौट रहा है, तो यह रिश्ता दोबारा शुरू करने के लायक हो सकता है।

 संकेत:

  •  सिर्फ जरूरत के समय ही कॉल या मैसेज नहीं कर रहा है।
  • आपकी भावनाओं और भविष्य को लेकर गंभीर है।
  • रिश्ते को निभाने के लिए ईमानदारी से कोशिश कर रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed