फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यदि पहली डेट पर कर दी ये गलतियां तो जुड़ने से पहले ही टूट जाएगा रिश्ते

Tue, 08 Dec 2020 06:27 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 08 Dec 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
do not do this mistakes on your first date in hindi
अपना दिमाग तैयार रखेंगे तो आपसे गलतियां होंगी ही नहीं

पहली डेट को लेकर हर कोई उत्साहित भी रहता है और थोड़ा बहुत घबराया हुआ भी रहता है। ऐसी स्थितियों में लड़कियां तो फिर भी दिमाग से काम ले लेती हैं लेकिन लड़के अक्सर अति उत्साह में मूर्खता का प्रदर्शन कर देते हैं जिससे कि रिश्ता शुरू होने से पहले ही सब खत्म हो जाता है। बहुत सामान्य सी बातें हैं जिनका पहली डेट के दौरान ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। यदि पहले से आप डेट को लेकर अपना दिमाग तैयार रखेंगे तो आपसे गलतियां होंगी ही नहीं। अगली स्लाइड्स से जानिए कि आपको अपनी पहली डेट पर कौनसी गलतियां नहीं करना है। 

 

 

 

 

do not do this mistakes on your first date in hindi
झूठ न बोलें - फोटो : file photo

झूठ बोलना
पहली डेट पर आप वैसे ही अति उत्साही होते हैं ऐसे में यदि आप कोई झूठ बोलेंगे तो इसमें कोई दो राय नहीं कि वह आपके हाव- भाव से ही समझ में आ जाएगा और ऐसा होने पर संभव है कि लड़की उस समय तो आपसे कुछ कहेगी नहीं पर वो आगे आपसे मिलने के बारे में कभी सोचेगी तक नहीं क्योंकि आज के जमाने में कोई भी लड़की नहीं ही चाहेगी कि उसका हमसफर झूठा हो।

do not do this mistakes on your first date in hindi
सबकुछ न बताएं - फोटो : file photo

खुली किताब बनना
पहली ही डेट पर खुला किताब बनने का प्रयास न करें। जरूरी नहीं कि आज ही लड़की को सब बताया जाए कि आपके पहले कितने ब्रेकअप हो चुके हैं या आपको लड़कियों में क्या अच्छा नहीं लगता है। लड़कियों को ये सब बातें जानने में कोई रूचि नहीं है बल्कि इस तरह की बातें उसे आहत कर सकती हैं कि आप वर्तमान के बारे में न सोचते हुए उसके साथ बैठकर अतीत को ही याद करना पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
do not do this mistakes on your first date in hindi
लड़की की बातों पर ध्यान दें

नजरअंदाज करना
लड़की जब कोई बात कह रही है तो उस पर पूरा ध्यान देते हुए उसकी बात को सुनें या समझें। ऐसा न हो कि वे स्वयं के बारे में या आप दोनों के रिश्ते के भविष्य के बारे में बात कर रही हों और आपका ध्यान फोन में हो, खाने में हो या आस-पास की किसी वस्तु या व्यक्ति पर हो। ऐसा करने से लड़की को यह संकेत मिलेगा कि आप उसे नजरअंदाज कर रहे हैं और वो आपके लिए अपने मन में अजीब धारणा बना लेगी।

विज्ञापन
do not do this mistakes on your first date in hindi
निजी सवाल न पूछें

बहुत अधिक व्यक्तिगत होना
पहली डेट पर हल्की-फुल्की बातें करें। हंसी- मजाक के साथ थोड़ी बहुत स्वस्थ फ्लर्टिंग करने से यह डेट यादगार बन सकती है लेकिन यदि आपने लड़की से कोई निजी सवाल किए जैसे कि क्या उसके पुरुष मित्र हैं? या वो फलां-फलां व्यक्ति से क्यों बात करती है तो लड़की असहज महसूस करने लगी और वो जल्द से जल्द उस जगह को छोड़कर जाने का मन बनाने लगेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed