Dev Deepawali 2025 Wishes in Hindi: देव दीपावली को देवताओं की दिवाली कहा जाता है। देव दीपावली हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। यह पर्व दीपावली के ठीक 15 दिन बाद मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवताओं ने भगवान शिव की आराधना कर असुर त्रिपुरासुर का वध किया था, इसलिए इसे “त्रिपुरारी पूर्णिमा” भी कहा जाता है। इसी विजय के उपलक्ष्य में देवताओं ने काशी नगरी में दीप जलाकर उत्सव मनाया, तभी से यह परंपरा चली आ रही है।
Dev Deepawali 2025 Wishes: देव दीपावली पर प्रियजनों को भेजें रोशनी से भरे शुभकामना संदेश, खुशियां होंगी दोगुनी
Dev Deepawali 2025 Wishes in Hindi: देव दीपावली के शुभकामना संदेश देना सिर्फ परंपरा नहीं बल्कि आशीर्वाद बांटने की भावना है। शुभकामनाएं देने से सकारात्मक ऊर्जा, प्रकाश और शुभता का प्रसार होता है।
-------------------------
देव दीपावली की रात है प्यारी,
भक्ति में खो जाए सारी दुनिया सारी।
देव दीपावली की शुभकामनाएं
---------------------
--------------------
गंगा किनारे सजे दीपों की कतार,
देवताओं संग मनाओ पावन त्योहार।
देव दीपावली की शुभकामनाएं
-------------------
------------------------
जगमगाते दीपों में आज बस एक ही संदेश है,
अंधकार पर विजय और भक्ति का विशेष आवेश है।
देव दीपावली की शुभकामनाएं
-------------------------------
-------------------
काशी नगरी की चमक
और गंगा आरती की गूंज
आपके जीवन में लाए
सुख, शांति और समृद्धि।
देव दीपावली की शुभकामनाएं
----------------------