फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yap Trapping Dating Trend: यैप ट्रैपिंग ने चुपचाप खत्म कर दिए हजारों रिश्ते, जानिए क्या है ये ट्रेंड

Sat, 21 Jun 2025 11:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 21 Jun 2025 11:31 AM IST
सार

 Yap Trapping Dating Trend: यह एक ऐसा डेटिंग ट्रेंड है जिसमें एक व्यक्ति बातचीत पर पूरी तरह में हावी हो जाता है और सिर्फ अपने बारे में बात करता रहता है। यह आपके रिश्ते को बर्बाद कर सकता है। आइए जानते हैं क्या है यैप ट्रैपिंग ट्रेंड और कैसे ये रिलेशनशिप के लिए घातक बन सकता है।

विज्ञापन
Dating Trends 2025 Yap Trapping Dating Trend Toxic Dating Habits Relationship Tips in Hindi
यैप ट्रैपिंग ट्रेंड क्या है? - फोटो : Adobe

Yap Trapping Dating Trend: क्या आपके पार्टनर लगातार बात करते हैं लेकिन सुनते नहीं? क्या आपका रिश्ता बातचीत में इतना उलझ चुका है कि भावनाएं पीछे छूट रही हैं?



अगर ऐसा है तो हो सकता है आप यैप ट्रैपिंग नाम के ट्रेंड में फंसे हों। कपल यैप ट्रैपिंग का शिकार अनजाने में बन जाते हैं और बिना जाने ही आपका रिश्ता धीरे-धीरे टॉक्सिक बनाते चले जाते हैं। यह एक ऐसा डेटिंग ट्रेंड है जिसमें एक व्यक्ति बातचीत पर पूरी तरह में हावी हो जाता है और सिर्फ अपने बारे में बात करता रहता है। यह आपके रिश्ते को बर्बाद कर सकता है। आइए जानते हैं क्या है यैप ट्रैपिंग ट्रेंड और कैसे ये रिलेशनशिप के लिए घातक बन सकता है।
 

Dating Trends 2025 Yap Trapping Dating Trend Toxic Dating Habits Relationship Tips in Hindi
क्या है यैप ट्रैपिंग डेटिंग ट्रेंड? - फोटो : Adobe Stock

क्या है यैप ट्रैपिंग डेटिंग ट्रेंड?
 

Yap Trapping एक नया रिलेशनशिप ट्रेंड है जिसमें कोई एक पार्टनर लगातार बात करता रहता है। वह कभी अपने दिन के बारे में, कभी गॉसिप, कभी अपनी ही भावनाओं की चर्चा पार्टनर के समक्ष करता है लेकिन सामने वाले की बातों को अनसुना कर देता है। ये व्यवहार बहुत ही साधारण लगता है, लेकिन वक्त के साथ ये सामने वाले को भावनात्मक रूप से थका देता है।

Dating Trends 2025 Yap Trapping Dating Trend Toxic Dating Habits Relationship Tips in Hindi
यैप ट्रैपिंग क्यों है रिश्ते के लिए खतरनाक? - फोटो : Adobe stock

 यैप ट्रैपिंग क्यों है रिश्ते के लिए खतरनाक?

  • चूंकि इसमें दो लोगों में सिर्फ एक ही बात करता रहता है और दूसरे को शांत रहने पर मजबूर होना पड़ता है। ऐसे में सिर्फ एक तरफा बातचीत से रिश्ते में बोरियत आती है। 
  • कपल एक दूसरे से भावनात्मक रूप से जुड़े होते हैं। दोनों अपने मन की बातें एक दूसरे से शेयर करते हैं लेकिन जब एक साथी अपने पार्टनर की बातें अनसुना कर देता है तो सुनने की कमी से भावनात्मक दूरी बढ़ सकती है।
  • एक तरफा बातचीत से दूसरा साथी अपनी भावनाएं पार्टनर के सामने नहीं रख पाते हैं। ऐसे में पार्टनर को लगता है उसकी बातों की कोई कद्र नहीं है।
  • इस तरह के रिश्ते में संवाद नहीं, बल्कि सिर्फ अकेला संवाद होता है। जिस रिश्ते में संवाद में न हो, वहां आसानी से गलतफहमी आ सकती है।
  • जब व्यक्ति की बात उसका पार्टनर सुनना ही नहीं चाहता, सिर्फ बोलते रहना चाहता है तो धीरे-धीरे वह अपने साथी से दूरी बनाने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dating Trends 2025 Yap Trapping Dating Trend Toxic Dating Habits Relationship Tips in Hindi
यैप ट्रैपिंग से कैसे बचे? - फोटो : Adobe stock

यैप ट्रैपिंग से कैसे बचे?

  • रिश्ते में यैप ट्रैपिंग की स्थिति न आए, इसके लिए पार्टनर की बातों को सुनने की भी आदत डालें।
  • अगर कपल में एक साथी कम बोलता है तो हो सकता है कि आपका पार्टनर आपके व्यवहार को समझते हुए अकेले ही संवाद करता रहता है, ऐसे में जरूरी है कि हर बातचीत में बराबर भागीदारी हो। 
  • जब हम पार्टनर की बातों को समझ नहीं पाते तो विवाद हो सकता है। ऐसे में एक-दूसरे की बातों को दोहरा कर समझने की कोशिश करें। हर दिन 10 मिनट शांत रहकर सामने वाले को सुनें। पार्टनर की मौन को भी सुनने और समझने का प्रयास करें।
  • हो सकता है कि आपको ऐसा लगता है कि आप अपने पार्टनर की बातों को सुनते हैं लेकिन इसकी सच्चाई साथी बेहतर बता सकते हैं। इसलिए पार्टनर से फीडबैक लें कि आप कितना सुनते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed