फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी से पहले जरूर कराएं 'मेडिकल कुंडली' का मिलान, पति-पत्नी के रिश्ते की डोर होगी मजबूत

Fri, 12 Nov 2021 01:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 12 Nov 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
Couple Should Match Medical Kundali For marriage
शादी में मेडिकल कुंडली का मिलान - फोटो : istock

देव उठनी ग्यारस अर्थात तुलसी विवाह का त्योहार आ रहा है। इसके साथ ही पिछले कुछ महीनों से विवाह जैसे पुण्य प्रसंग पर लगी रोक हट जाएगी और बड़े पैमाने पर विवाह के आयोजन होने लगेंगे। यह विशेषकर हिन्दू तिथि के अनुसार एक पर्व है। वैसे अन्य धर्मों में सालभर भी विवाह आयोजन होते हैं। मुख्य बात यह है कि धर्म चाहे कोई भी हो, विवाह वह रस्म है जो दो लोगों के साथ-साथ दो परिवारों को भी जोड़ती है। ऐसे में अगर इस रिश्ते की शुरुआत में ही समस्याएं सामने आने लगे तो? इसके लिए हमारे देश में कुछ धर्म और समाजों में विवाह पूर्व कुंडली मिलाने की परंपरा है। कुंडली मिलान को कई लोग प्राथमिकता देते हैं और यह माना जाता है कि अच्छी कुंडली मिलाने से रिश्ते ज्यादा टिकते हैं। अब यह दावे कितने सटीक हैं, यह इतर बात है क्योंकि शादियां तो उनकी भी होती हैं और लंबी चलती है जो कुंडलियां नहीं मिलाते।



कुंडली मिलान होना जरूरी है लेकिन गुणों और ग्रहों वाली कुंडली की बजाय मेडिकल कुंडली का मिलान ज्यादा जरूरी है। यह न केवल भविष्य के रिश्तों की नींव को मजबूत बनाती है बल्कि एक दम्पत्ति के बीच भरोसे को भी सशक्त करती है। इसलिए विवाह से पहले मेडिकल कुंडली का मिलान जरूरी है।

Couple Should Match Medical Kundali For marriage
शादी में मेडिकल कुंडली का मिलान - फोटो : Istock

क्या है मेडिकल कुंडली?

मेडिकल कुंडली से मतलब है उन तमाम जांचों और बातों से, जो विवाह के पूर्व क्लियर होनी चाहिए। इसमें मेडिकल जांचों के साथ-साथ शारीरिक अवस्था या बीमारी से जुड़ी बातों को लेकर स्पष्टता रखना भी शामिल हैं।

अक्सर आपने यह सुना या देखा होगा कि शादी के बाद लड़के वालों या लड़की वालों का छुपाया ऐसा राज बाहर आया जिसका सम्बन्ध लड़के या लड़की की शारीरिक स्थिति या किसी बीमारी से था। कई बार ऐसी शारीरिक अवस्था दम्पत्ति के भविष्य के लिहाज से खतरा बन जाती है। इससे रिश्ते तो टूटते हैं ही, भरोसा भी टूट जाता है।

Couple Should Match Medical Kundali For marriage
शादी में मेडिकल कुंडली का मिलान - फोटो : Pixabay

इन बातों पर करें गौर:

रिश्ते बने रहें और भविष्य सुखद हो इसलिए जरूरी है कि विवाह होने से पहले कुछ स्थितियों को लेकर स्पष्टता रखी जाए। इसे हम दो कैटेगरी में बांट सकते हैं। पहली वे भावनात्मक या सामाजिक स्थितियां जो न बताए जाने पर दम्पत्ति के आने वाले कल के लिए समस्या पैदा कर सकती हैं। दूसरी वे चिकित्सीय स्थितियां, जिनका स्पष्ट होना हर तरह से जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Couple Should Match Medical Kundali For marriage
शादी में मेडिकल कुंडली का मिलान - फोटो : Pixabay

भावनात्मक या सामाजिक स्थितियां:
 

  • लड़की और लड़के दोनों की पढ़ाई को लेकर स्पष्टता। दोनों के पास क्या डिग्रियां हैं या क्या वे आगे भी पढ़ाई करेंगे, आदि
  •  लड़का या लड़की के जॉब को लेकर स्पष्टता।
  •  यदि लड़की या लड़का इकलौता है तो उसकी जिम्मेदारियों से सम्बंधित स्पष्टता।
  •  लड़के-लड़की के आर्थिक स्तर से सम्बंधित स्पष्टता।
  •  रिश्तेदारों से सम्बंधित स्पष्टता। यदि कोई ऐसी बात किसी रिश्तेदार से सम्बंधित है जो आगे जाकर रिश्तों में खटास पैदा कर सकती, तो उसे अवश्य स्पष्ट करें।
  •  खान-पान या पहनावे को लेकर स्पष्टता। हालांकि यह बहुत ही सामान्य चीजें हैं लेकिन कई बार इनकी वजह से भी दो लोगों और दो परिवारों के रिश्ते टूटते हैं।
विज्ञापन
Couple Should Match Medical Kundali For marriage
शादी में मेडिकल कुंडली का मिलान - फोटो : Pixabay

मेडिकल जांच

यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थिति है और इसकी स्पष्टता बहुत जरूरी है, क्योंकि ऐसी कोई बात छुपाकर आप किसी एक व्यक्ति और उसके पूरे परिवार के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे होते हैं। वे जरूरी जांचें जो विवाह पूर्व लड़का-लड़की दोनों की होनी ही चाहिए और उन बातों की स्पष्टता जो शारीरिक-मानसिक स्थिति से सम्बंधित हैं उनमें शामिल हैं-

  •  ब्लड ग्रुप व ब्लड संबंधी अनियमितताओं की जांच।
  •  प्रजनन क्षमता की जांच
  •  सामान्य यौन संक्रमण सम्बन्धी जांच
  •  एचआईवी जांच
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed