फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Couple Relationship Tips: कपल्स के बीच होती हैं ये प्राइवेट बातें, किसी दूसरे से कभी न करें शेयर

Tue, 19 Apr 2022 02:54 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 19 Apr 2022 02:54 PM IST
विज्ञापन
Couple Relationship Tips: These Private Things Should Not Share with Anyone in Hindi
कपल रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock

कपल्स अक्सर अपने साथी के बारे में अपने परिवार या दोस्तों के सामने कई सारी बातें करते हैं। कभी पार्टनर की तारीफ तो कभी पार्टनर के प्रति अपनी नाराजगी दूसरे के सामने जाहिर करते रहते हैं। दोस्तों या परिवार के सामने पार्टनर के बारे में बात करना गलत नहीं होता लेकिन कभी-कभी जाने-अनजाने लोग अपने पार्टनर और रिलेशनशिप से जुड़ी कुछ ऐसी बातें दूसरों से शेयर करते हैं, जो उन्हें नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से उनके रिश्ते पर बुरा असर पड़ सकता है। लोग उत्साह में अपने लव लाइफ की निजी बातें अन्य लोगों से शेयर कर जाते हैं। कपल्स के बीच की कुछ बातें बाहरी लोगों से शेयर करने पर आपके रिश्ते में नजर लग सकती हैं। पार्टनर को आपका ये रवैया नापसंद भी हो सकता है। चलिए जानते हैं रिलेशनशिप में कपल्स के बीच के कौन सी निजी बातें हैं, जो उन्हें कभी दूसरे के साथ शेयर नहीं करने चाहिए।

Couple Relationship Tips: These Private Things Should Not Share with Anyone in Hindi
कपल रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock

आर्थिक दिक्कतें

कपल की शादी हो गई हो या नहीं, उन्हें कभी भी पार्टनर के फाइनेंशियल ईसू या घर की आर्थिक दिक्कतें दूसरों से शेयर नहीं करनी चाहिए। ये कपल के बीच की निजी बातें होती हैं। इसके अलावा अगर कपल ने कोई फ्यूचर इंवेस्टमेंट प्लान किया है तो उसे भी किसी से शेयर न करें। पैसों से जुड़े मामले किसी के साथ साझा न करें।

Couple Relationship Tips: These Private Things Should Not Share with Anyone in Hindi
कपल रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock

तोहफे की बातें

अगर आपका पार्टनर आपको कोई गिफ्ट दें तो किसी को न बताएं कि उन्होंने आपको क्या गिफ्ट दिया है। आपको ये बात भी किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए कि आप अपने पार्टनर को क्या गिफ्ट दिया। ये आप दोनों के बीच की बात होती हैं। पार्टनर को क्या तोहफा देने वाले हैं, इस बारे में भी दोस्तों या किसी से शेयर न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Couple Relationship Tips: These Private Things Should Not Share with Anyone in Hindi
coupleकपल रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

पार्टनर की बुराई

कपल्स के बीच कभी कभार मनमुटाव हो जाता है। नाराजगी या गुस्सा प्यार में आम बात है लेकिन दूसरों के सामने पार्टनर के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर न करें। दोस्तों या परिजनों के सामने पार्टनर की बुराई न करें। न ही उन्हें ये बताएं कि किसी बात पर आप दोनों के बीच तनाव है।
 

विज्ञापन
Couple Relationship Tips: These Private Things Should Not Share with Anyone in Hindi
कपल रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

बेडरूम सीक्रेट

हर कपल के बीच कुछ सीक्रेट्स होते हैं। बाहरी लोगों को जाने-अनजाने अपने बेडरूम सीक्रेट्स नहीं बताने चाहिए। पार्टनर ऑफिस, कामकाज या बीमारी या अन्य किसी भी कारण से स्ट्रेस में होता है तो वह अपने साथी से शेयर करता है। लेकिन इन बातों को कपल के बीच में ही रखा जाता है। दूसरे के सामने जाहिर न करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed