रिलेशनशिप में लड़ाई-झगड़े आम बात होती है। कहते हैं न जहां प्यार होता है, वहां लड़ाई भी होती है। कपल्स में कभी कभी किसी बात को लेकर बहस हो जाती है। हालांकि बाद में उनके बीच सुलह भी हो जाती हैं। रूठने-मनाने का दौर लगा रहता है लेकिन कई बार कपल्स के बीच हुई लड़ाई झगड़ों में ऐसी बातें हो जाती हैं, जो सुलह होने के बाद भी पार्टनर को हमेशा याद रहती हैं। कभी कभी कपल्स के बीच हुई बहस में वह कुछ ऐसा कह जाते हैं जो उनके पार्टनर के मन में कड़वाहट भर देती है। लड़ाई की वजह भूल पार्टनर उन बातों को अपने जहन में रखे रहता है और कभी भी उन कड़वी बातों को निकालकर पिछली बहस को याद करने लगता है। चलिए जानते हैं कि लड़ाई के बाद ऐसी कौन सी बातें हैं, जिन्हें पार्टनर कभी नहीं भूलता, ताकि ऐसी बातें कहने से आप बचें।
Relationship Tips: लड़ाई के बाद पार्टनर को हमेशा याद रहती हैं ये बातें, जानकर रिश्ता बिगड़ने से बचा सकते हैं आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैमिली पर की गई टिप्पणी
लड़ाई के दौरान अक्सर पार्टनर साथी के घर-परिवार को बहस में घसीट लेते हैं और उनके बारे में उल्टी सीधी टिप्पणी करने लगते हैं। पति-पत्नी की लड़ाई में अक्सर पति पत्नी के मायके वालों को बुरा भला कहने लगते हैं। महिलाएं भी पति के सामने ससुराल की गलतियां निकालने लगती हैं। बाद में भले ही उनके बीच सुलह हो जाए लेकिन उनके परिवार के बारे में पार्टनर की कही गई कड़वी बातें उन्हें याद रहती हैं। ऐसे में लड़ाई झगड़े में एक दूसरे के परिवार पर टिप्पणी न करें।
पार्टनर का राज खोलना
रिलेशनशिप में अक्सर कपल एक दूसरे से अपने राज शेयर करते हैं। वह आशा करते हैं कि उनके राज को पार्टनर अपने तक रखेगा। लेकिन जब कपल्स के बीच बहस होती है तो गुस्से में पार्टनर अपने साथी का सीक्रेट खोलकर उसे पछतावा महसूस कराने या दुखी करने की कोशिश कर देते हैं। इससे साथी के मन में हमेशा ये बात रहती है कि नाराजगी में पार्टनर उनका सीक्रेट किसी को भी बता सकता है। वह अपने पार्टनर पर विश्वास करना कम कर सकते हैं।
पार्टनर के करियर पर टिप्पणी
रिलेशनशिप में अगर कपल्स के बीच बहस हो जाती है तो कई बार पार्टनर अपने साथी को नीचा दिखाने के लिए उनकी सैलरी या काम पर कड़वी बाते कह देते हैं। इससे पार्टनर के मन में साथी के लिए इज्जत कम हो जाती है। बाद में भले ही उनके बीच का तनाव कम हो जाए पर करियर पर पार्टनर की टिप्पणी उन्हें हमेशा याद रहती है।
गलतियां याद दिलाना
कपल्स के बीच विवाद के दौरान अनजाने में या फिर जानबूझकर साथी पार्टनर की गलतियों को याद दिलाते हैं। पार्टनर जिन गलतियों को लेकर पछतावा करता है, उन्हीं गलतियों पर टिप्पणी करके उनके मन को जाने-अनजाने दुखाते हैं। पार्टनर का दिल साथी की बातों से टूट जाता है और उसे अक्सर उनकी कही बाते याद आती हैं।