फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस ने कर दिया है पार्टनर से दूर, तो इन तरीकों से जिंदगी में फिर भर सकता है प्यार

Thu, 15 Apr 2021 11:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 15 Apr 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus has caused you to stay away from your partner so these tips can help
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पूरे देश में कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को परेशान करके रखा है। इस वायरस से लोगों की जिंदगी कई तरह से प्रभावित हुई है। जहां इस वायरस ने कई लोगों से उनकी जिंदगी छीन ली, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग बेरोजगार हो गए। इसके अलावा प्यार करने वाले प्रेमी जोड़ों के बीच भी इस वायरस ने एक दीवार सी खड़ी कर दी है। रिलेशनशिप में रहने वाले लोग जो कम से कम वीकेंड पर तो एक-दूसरे से मिला करते थे, अब वो कोरोना वायरस की वजह से नहीं मिल पा रहे हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर से दूर हो गए हैं, तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं जिनसे आप अपने पार्टनर से जुड़े रह सकते हैं।

Coronavirus has caused you to stay away from your partner so these tips can help
video call - फोटो : istock

वीडियो कॉल है सही माध्यम

  • कोरोना काल होने की वजह से अगर आप अपने पार्टनर से मिल नहीं पा रहे हैं, और आपको उनका चेहरा देखना है तो फिर आप उन्हें वीडियो कॉल कर सकते हैं। न मिलने की स्थिति में वीडियो कॉल के जरिए आप अपने पार्टनर को न सिर्फ देख सकते हैं, बल्कि उनसे बात भी कर सकते हैं। कोरोना काल में ये सबसे सही तरीका है अपने पार्टनर से बात करने का।
Coronavirus has caused you to stay away from your partner so these tips can help
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

मोबाइल फोन के जरिए

  • कहते हैं मिलने में जो बात है वो मोबाइल पर बात करने में कहां। बात भी सही है, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से अगर आप अपने पार्टनर से मिल नहीं पा रहे हैं तो फिर आपके लिए मोबाइल फोन ही सबसे सही हो सकता है। इसके जरिए आप अपने पार्टनर से जुड़े रह सकते हैं, उनसे बात कर सकते हैं और दूर होने के बाद भी पास होने का एहसास पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus has caused you to stay away from your partner so these tips can help
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ऑनलाइन गिफ्ट भेज सकते हैं

  • आप चाहते हैं कि आपके और आपके पार्टनर के बीच प्यार बना रहे, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसमें रुकावट आ गई है तो फिर आपको डरने की जरूरत नहीं है। आप अपने पार्टनर के लिए ऑनलाइल गिफ्ट भेज सकते हैं। ये गिफ्ट उनकी पसंद की चीज, कोई बुक आदि कुछ भी हो सकता है। इससे आप दोनों के बीच प्यार बना रहेगा, और कोरोना वायरस भी आपके प्यार में रुकावट नहीं बन पाएगा।
विज्ञापन
Coronavirus has caused you to stay away from your partner so these tips can help
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सोशल मीडिया के जरिए

  • आज के दौर में प्यार करने वालों के लिए सोशल मीडिया काफी अच्छा माध्यम माना जाता है। कई कपल के बीच प्यार की शुरुआत यहीं से होती है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए भी आप अपने पार्टनर से कनेक्ट रह सकते हैं। यहां आप अपने पार्टनर से बातें कर सकते हैं, उनके बारें में जान सकते हैं आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed