फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर आपके पार्टनर हैं आपसे नाराज, तो भूलकर भी न करें ये चीजें, बिगड़ सकता है रिश्ता

Wed, 14 Apr 2021 04:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 14 Apr 2021 04:28 PM IST
विज्ञापन
If your partner is angry with you do not forget these four things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

रिलेशनशिप में जितना ही प्यार होता है, उतने ही झगड़े भी होते रहते हैं। हमें जिससे प्यार होता है हम उस पर ही गुस्सा भी करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि पार्टनर काफी गुस्सा हो जाता है। यही नहीं, कई बार ये गुस्सा काफी विकारल रूप रख लेता है और जिसके कारण कई बार इसका सीधा असर आपके रिश्ते पर भी पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ बातें ऐसी हैं, जिन्हें आपको उस वक्त अपने पार्टनर से नहीं कहना चाहिए। जब वो आपसे नाराज हो। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

If your partner is angry with you do not forget these four things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

शिकायत न करें

  • कई लोगों को देखा जाता है कि जब उनके पार्टनर उनसे नाराज हो जाते हैं, तो वो इस बात को अपने करीबियों को बताने लगते हैं। हो सकता है कि आप चुगली नहीं कर रहे और खाली अपना मन हल्का करने के लिए ये बातें बता रहे हैं। लेकिन ऐसा करने से भी आपके पार्टनर आपसे और नाराज हो सकते हैं। इससे दोनों के बीच विश्वास और भरोसा कम होता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
If your partner is angry with you do not forget these four things
Sorry, Smiley - फोटो : Pixabay

माफी मांग लें

  • कई लोगों की आदत होती है कि वो अपनी गलती होने पर भी माफी नहीं मांगते हैं। ऐसा करने से प्यार का रिश्ता बिगड़ता ही है। इसलिए अगर आपसे जाने-अनजाने कोई गलती हुई है, तो आपको अपने पार्टनर से माफी मांग लेनी चाहिए। ऐसा करने से आपके पार्टनर भी आपकी बात को समझेंगे और हो सकता है कि आपका रिश्ता पहले जैसा बेहतर हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
If your partner is angry with you do not forget these four things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बार-बार कॉल-मैसेज करने से बचें

  • अगर आपके पार्टनर आपसे नाराज हैं, और आप उन्हें बार-बार कॉल या मैसेज कर रहे हैं। तो आप गलत दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इससे वो आपसे और नाराज हो सकते हैं। इसलिए आपको उन्हें कुछ समय के लिए अकेला छोड़ देना चाहिए और उन्हें कॉल या मैसेज नहीं करना चाहिए। जब उनका गुस्सा ठंडा हो जाएगा, तो वो आपसे खुद ही बात करेंगे।
विज्ञापन
If your partner is angry with you do not forget these four things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पुरानी बातों को मत याद करें

  • कई लोगों की आदत होती है कि वो अपने पार्टनर को कई पुरानी बातों को लेकर कोसते हैं। एक तो आपके पार्टनर पहले से नाराज हैं। ऐसे में आप उन्हें पुरानी बातों को याद दिलाएंगे, तो इससे आपका रिश्ता और बिगड़ सकता है। समय के साथ आपको उन पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ना चाहिए। वैसे भी पुरानी बातों को याद करके कुछ फायदा नहीं होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed