बहुत सारे कपल्स शादी करने के बाद एक दूसरे से अलग रहते हैं। बहुत सारे लोगों के ऐसे रहने की वजह नौकरी होती है। दोनों की नौकरी अलग अलग जगह होना या पति की नौकरी कहीं दूसरे शहर होना और पत्नी का ससुराल में रहना। ऐसे और भी कारण हो सकते हैं जो दोनों को एक दूसरे से अलग रहने के लिए मजबूर कर देते हैं। अगर आप भी ऐसी जिंदगी बिता रहे हैं तो भूलकर भी ये 5 गलतियां ना करें।
शादी के बाद पत्नी से दूर रहने वाले पति भूलकर भी न करें ये गलतियां, टूट सकता है रिश्ता
पैसे ट्रांसफर करते रहना
लड़कियां खुद चाहे जितना क्यों न कमाती हो, लेकिन वो चाहती हैं शादी के बाद शॉपिंग तो उन्हें पति ही करवाए। इसलिए अगर आप भी अपनी पार्टनर से दूर रहते हैं तो पत्नी को हर महीने पैसे ट्रांसफर कर भेज दें। ऐसा करने पर पत्नी को इस बात का एहसास होगा कि आप भले ही दूर रहते हैं, लेकिन उनका पूरा ख्याल रखते हैं।
ज्यादातर करें वीडियो चैट
जब आप दोनों एक दूसरे से दूर रहते हैं तो ऐसे में एक दूसरे को देखने का मन करना लाजमी है। इसलिए हो सके तो दिन में भले ही फोन पर बात कर लें, लेकिन रात में जरूर वीडियो चैट करें।
गिफ्ट जरूर भेजें
शादी के बाद चाहे लड़का हो या फिर लड़की दोनों को ही एक साथ रहने की आदत पड़ जाती है। लेकिन अचानक दूर जाने से दोनों को ही तकलीफ होती है। इसलिए अगर आप भी अपने पार्टनर से दूर रह रहे हैं तो उसे सरप्राइज गिफ्ट जरूर भेजें ऐसा करने से आपके पार्टनर को आपके साथ रहने का एहसास होगा।
फोटो खिंचवाते समय रहें सावधान
आज के समय में अगर किसी के बारे में जानना हो तो सोशल मीडिया सबसे बेहतरीन और आसान तरीका है। ऐसे में अगर आप किसी पार्टी या फिर ऑफिस के किसी काम से बाहर जाते हैं तो उसके फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते समय सावधानी बर्तें। ऐसा इसलिए क्योंकि यही तस्वीरें आगे चलकर आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती हैं।